5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्निवीर सेना भर्ती रैली का 5 जनवरी से, 10 जिलों के 9 हजार से ज्यादा युवा पहुंचेंगे सागर

कलेक्टर ने भर्ती रैली व्यवस्थित रूप से आयोजित करने सौंपी जिम्मेदारियां सागर. जिले में 5 से 13 जनवरी तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। रैली शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। इस 7 दिवसीय भर्ती रैली में 10 जिलों सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Nov 26, 2024

रैली को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक

रैली को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक

कलेक्टर ने भर्ती रैली व्यवस्थित रूप से आयोजित करने सौंपी जिम्मेदारियां

सागर. जिले में 5 से 13 जनवरी तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। रैली शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। इस 7 दिवसीय भर्ती रैली में 10 जिलों सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड और ग्वालियर के लगभग 9 हजार युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। भर्ती रैली के दौरान क्या-क्या व्यवस्थाएं की जानी हैं, इसको लेकर कलेक्टर संदीप जीआर की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि भर्ती रैली का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित रूप से हो। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मुस्तैदी के साथ उसका पालन करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीइओ विवेक केवी, डीएफओ महेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग त्रिवेदी सहित सेना व अन्य प्रशासनिक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आरटीओ बसों को अस्थाई परमिट दें

कलेक्टर संदीप जीआर ने उप संचालक रोजगार अंगूरी ठाकुर को निर्देश दिए कि जिस विभाग से जिस काम की अपेक्षा है, इस संबंध में उन्हें आवश्यक पत्र भेजें। आयोजन के सिलसिले में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए किस मद में कितनी राशि की आवश्यकता होगी उसके लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि बड़ी संख्या में युवाओं का आना-जाना होगा, इसके लिए बसों को अस्थाई परमिट देने और पार्किंग की व्यवस्था करें।

ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी होगी

बैठक में शामिल कर्नल कमलेश कुमार ने बताया कि भर्ती रैली में 10 जिलों के लगभग 9 हजार युवा रैली में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित रहेंगे। सेना से भर्ती के लिए 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी आ रहे हैं। सेना के अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने आदि की व्यवस्थाएं की जाना है। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने कहा कि रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता भी होगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण रैली में ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। भर्ती स्थल पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, जिन पर आने-जाने वालों की चेकिंग होगी।