8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब: प्रधानमंत्री आवास में शराब दुकान

सागर

•

image

Nitin Sadaphal

•

Updated: 18 Jul 2024, 8:29 PM IST

प्रधानमंत्री आवास में शराब दुकान

प्रधानमंत्री आवास में शराब दुकान

जिम्मेदारों को जानकारी नहीं, पंचायतकर्मियों की मिलीभगत आ रही सामने

सागर. सरकार लोगों को पक्का घर देने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है, इसी वजह से इसमें फर्जीवाड़ा भी सामने आ रहे हैं। ताजा व हैरान करने वाला मामला परसोरिया ग्राम से सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने आवास में शराब दुकान संचालित हो रही है। आबकारी विभाग के सूत्रों की माने तो जिस व्यक्ति के नाम पर आवास आवंटित हुआ था, उसका निधन हो गया है और उसी आवास में दुकान संचालित हो रही है।

पंचायतकर्मियों की मिलीभगत

परसोरिया ग्राम निवासी जगदीश लोधी नामक हितग्राही के पात्र पाए जाने पर 2021 में प्रकरण स्वीकृत किया गया था। इसके कुछ समय बाद जगदीश की मौत हो गई। बाद में परिजनों ने शराब ठेकेदारों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवास में अंग्रेजी शराब दुकान खोल ली।

जिम्मेदार बोले

बहुत से आवास बने हैं। मेरे कार्यकाल में बने किसी भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शराब दुकान नहीं खुली है। कल मैं इसका पता कर लेता हूं।

मनमोहन लोधी, सहायक सचिव, परसोरिया

जगह की जिम्मेदारी लाइसेंसधारी की होती है। जहां तक मुझे पता है परसोरिया में जहां दुकानें संचालित हो रहीं हैं, उन मकानों में शटर लगी है।

दीपक अवस्थी, जिला आबकारी अधिकारी

यदि ऐसा मामला है तो यह बहुत ही गलत है। मामले की जांच करवाता हूं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पीसी शर्मा, सीइओ, जिला पंचायत सागर