
Appeared to be seen here, the election card, the name of the invite was missing
बीना. शहर में आयोजित किए जाने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। साथ ही चुनाव की सरगर्मी भी शहर में नजर आने लगी है। ताजा मामला पीजी कॉलेज का सामने आया है जिसमें गुरुवार को आयोजित किए जाने वाले वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू अज्जू राय का नाम नहीं लिखा गया है जिस पर उन्होनें आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में अध्यक्ष का कहना है कि वह इसकी शिकायत प्रदेश संगठन में करेंगी। गौरतलब है कि इस कार्ड में विधायक महेश राय, जनपद अध्यक्ष सावित्री यादव, एसडीएम डीपी द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि विजय हुरकट का नाम लिखा है, लेकिन कार्ड पर नगर के प्रथम व्यक्ति नपाध्यक्ष का नाम ही नहीं लिखा है।
पहले भी काटा गया है नाम
शहर के प्रथम नागरिक के नाते उनका नाम प्राथमिकता के साथ होना चाहिए, लेकिन पहले भी सिविल अस्पताल में भवन निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर भी बीओआरएल ने कार्ड में उनका नाम नहीं लिखवाया था। वहीं पिछले सप्ताह सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रुम के उद्घाटन अवसर पर भी उनका नाम नहीं लिखवाया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों व गृहमंत्री से की थी। इसे लोग चुनावी राजनीति बता रहे हैं।
सीएम तीर्थदर्शन योजना के तहत आज यात्रा पर जाएंगे 22 लोग
बीना. मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आज 22 लोग मां बैष्णों देवी दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके लिए नपाध्यक्ष नीतू अज्जू राय ने २२ लोगों को टिकट दिए। जिसमें दस पुरुष व 12 महिलाएं शामिल हैं। शासन की तीर्थदर्शन योजना के तहत 23 लोगों ने फॉर्म जमा किए थे, जिसमें से 22 लोगों के फॉर्म सही पाए जाने पर उनके टिकट नगरपालिका द्वारा कराए गए, जिसमें अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।
यज्ञ में शामिल होने पहुंच रहे श्रद्धालु
बीना. विष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन ग्राम घाट बरोदिया में चल रहा है। यहां श्रद्धालु यज्ञ शाला की परिक्रमा कर धर्मलाभ ले रहे हैं और इसके बाद श्रीराम कथा का श्रवण करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। आयोजकों द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
Published on:
26 Apr 2018 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
