17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में घसीटकर ले गए 7 दरिंदे, नाबालिग से गैंगरेप

सहेली के साथ घूमने जा रही थी नाबालिग, रास्ते में मिले युवकों ने की हैवानियत..

less than 1 minute read
Google source verification
sagar_gangrape.jpg

सागर में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को 7 दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 7 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिनकी तलाश की जा रही है। घटना के वक्त नाबालिग अपनी सहेली के साथ घूमने के लिए गई थी और तभी दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की रूह कंपा देने वाली वारदात को अंजाम दिया।

जंगल में ले गए, बारी-बारी से की दरिंदगी
गैंगरेप की ये सनसनीखेज वारदात सागर जिले के शाहगढ़ थाना इलाके की है। घटना के वक्त नाबालिग पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मझ घटिया के पास घूमने के लिए गई थी। तभी रास्ते में सात युवक मिले जिन्होंने उनके साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दीं। युवकों की हरकतों से डरकर सहेली वहां से भाग निकली लेकिन पीड़िता आरोपी दरिंदों के चंगुल में फंस गई। सातों आरोपी नाबालिग को पकड़कर घसीटते हुए जंगल में ले गए और वहां पर उसके साथ बारी-बारी से एक-एक कर दुष्कर्म किया।


यह भी पढ़ें- मम्मी की साड़ी पहनकर घर से जेवरात समेटकर भागा बेटा, देखें VIDEO

4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद सभी आरोपी उसे जंगल में ही छोड़कर भाग गए। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और माता-पिता को अपने साथ ही हैवानियत के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 आरोपी फरार हैं जिन्हें पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
यह भी पढ़ें- रतलाम में होटल के बाथरूम में नहा रही लड़की का वेटर बना रहा था वीडियो, रंगेहाथों पकड़ाया