सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे संभाग में गर्मी का भीषण रूप देखने को मिल रहा है।
जून में मानसून के पहले बुंदेलखंड में पिछले दो दिनों से प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही है। संभाग के सभी जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया। सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान किया। सडक़ें दोपहर में सुनसान रहीं। लोग अपने घरों से बाहर मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। सोमवार को सागर का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे संभाग में गर्मी का भीषण रूप देखने को मिल रहा है। बढ़ते हुए तापमान के बीच गर्म हवाएं चलने का सिलसिला भी लगातार जारी है।
दमोह - 43.2
सागर - 45.2
खजुराहो - 45.8
टीकमगढ़ - 45.4
नौगांव - 45.0