12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंट हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीनों हत्यारों के चेहरे, 6 नाबालिग समेत 8 संदेहियों को पुलिस ने उठाया

सगाई से ठीक एक दिन पहले 33 साल के दीपचंद साहू को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस सनसनीखेज हत्या से पुलिस जल्द पर्दा उठाने का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तफ्तीश के बाद 8 संदेहियों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इनमें 6 नाबालिग हैं।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 20, 2025

Crime (File Photo)

Crime (File Photo)

सगाई से ठीक एक दिन पहले 33 साल के दीपचंद साहू को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस सनसनीखेज हत्या से पुलिस जल्द पर्दा उठाने का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तफ्तीश के बाद 8 संदेहियों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इनमें 6 नाबालिग हैं। पुलिस की जांच अनैनिक संबंध, प्रेम प्रसंग और रंजिश को लेकर चल रही है।
दीपचंद गिरवर भैंसवाही स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका की निजी कार चलाते थे। सोमवार शाम रेलवे स्टेशन रोड पर कार की सर्विसिंग कराने पहुंचा तभी बाइक सवार हत्यारों ने अचानक उसपर हमला कर दिया था। मौके पर ही दीपचंद लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर काली रंग की बाइक से आए और उसी बाइक से फरार भी हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद शिक्षिका बोली- हत्यारों के चेहरे नहीं देखे

वहीं दूसरी ओर घटना स्थल पर मौजूद शिक्षिका से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। शिक्षिका का कहना है कि वह उस समय किसी काम में व्यस्त थी। जिसके चलते वह आरोपियों का चेहरा नहीं देख पाई। बता दें दीपचंद की शादी 4 दिसंबर को तय हुई थी। कार्ड छप चुके थे, घर में तैयारियां जोरों पर थीं और मंगलवार को सगाई का कार्यक्रम था। लेकिन ठीक सगाई से एक दिन पहले सोमवार की शाम जब वह शिक्षिका की गाड़ी की सर्विसिंग कराने कबूलापुल पहुंचे, तभी उसकी हत्या हो गई।

दो माह पहले तय हुई थी शादी, एक माह में 3 बार हुआ हमला

दो महीने पहले जैसे ही दीपचंद की शादी पक्की हुई, उसके बाद से उस पर लगातार हमले शुरू हो गए। शादी तय होने के कुछ दिनों बाद पहली बार हमला हुआ था। कुछ रोज पहले भी 5 से 6 युवकों ने शाम के समय हमला किया था। मोहल्ले के लोगों ने उसे हमलावरों से बचाया था। परिजनों को संदेह है कि रविवार को जो युवक आए थे, उनमें से ही तीन ने वारदात को अंजाम दिया होगा।

पुलिस का दावा… ठोस सबूत हाथ लगे हैं, जल्द गिरफ्त में होंगे हत्यारे

कैंट थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। तीनों मुख्य आरोपियों की तस्वीरें साफ आ गई हैं। पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुराग लगे हैं और एक-दो दिन में हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, क्योंकि मामला प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश या फिर किसी और वजह से जुडऩा हो सकता है, अभी कुछ भी साफ नहीं है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।