20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम में बदलाव, रात का पारा सामान्य से नीचे आया

न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तापमान में गिरावट होने गर्मी से राहत है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 19, 2025

sagar

sagar

शहर में पिछले दिनों से गर्मी से राहत है। मंगलवार को दिन में धूप ने परेशान किया, लेकिन शाम होते ही हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तापमान में गिरावट होने गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। इस कारण से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम सक्रिय होगा। इसके असर से अगले दो दिन बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। सागर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। 20 मार्च को सागर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।