13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएमएचओ की बात भी नहीं सुन रहे सिविल अस्पताल के डॉक्टर, ड्यूटी को लेकर चल रही खींचतान

डॉक्टरों की खींचतान में परेशान हो रहे मरीज

2 min read
Google source verification
Civil hospital bina

Civil hospital bina

बीना. सिविल अस्पताल में आए दिन डॉक्टरों के बीच यही खींचतान चलती रहती है कि यहां डॉक्टरों की कमी होने के बाद भी मंडीबामोरा, आगासौद, भानगढ़ में पदस्थ डॉक्टरों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई जाती है। इस संबंध में शिकायतें भी होती हैं। वहीं अधिकारियों का कहना हैकि सिविल अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर होने के कारण दूसरे स्वास्थ्य केन्द्रों की डॉक्टरों की ड्यूटी नहीं लगाईजाएगी।
शुक्रवार की रात भी सिविल अस्पताल में मंडीबामोरा स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर राजेश पस्तोर की ड्यूटी लगा दी गईथी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो एसडीएम और सीएमएचओ से शिकायत की गई। इसके बाद डॉ. दीपक तिवारी से इमर्जेंसी ड्यूटी कराईगई। इस संबंध में जब डॉ. राजेश पस्तोर से बात की गईतो उनका कहना था कि सीएमएचओ द्वारा सिविल अस्पताल में ड्यूटी करने से मना कर दिया गया हैऔर अस्पताल के डॉक्टर जबरन दबाव बना रहे हैं। कोईपुराना आदेश का हवाला देकर ड्यूटी लगा दी जाती है। जबकि मंडीबामोरा में छह की जगह सिर्फ दो डॉक्टर हैं, इसलिए वहां ड्यूटी पर रहना जरूरी है। शुक्रवार की रात भी वह ड्यूटी पर थे। इसी प्रकार आगासौद के बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल की इमर्जेंसी ड्यूटी अस्पताल में लगा दी जाती है। शनिवार की दोपहर बीएमओ की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गईथी। ड्यूटी को लेकर सिविल अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के डॉक्टरों के बीच खींचतान चल रही है। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
महिला डॉक्टरों की नहीं लगाई जाती नाइट ड्यूटी
सिविल अस्पताल में तीन महिला डॉक्टर पदस्थ हैं, लेकिन रात में उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। जिससे नाइट ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को परेशान होना पड़ता है। डॉक्टरों द्वारा कईबार इसकी मांग भी की जा चुकी है कि रात के समय महिला डॉक्टरों की ड्यूटी लगाईजाए।
किया गया है मना
मेरे पास ड्यूटी संबंधी शिकायत आईथी। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों से मना कर दिया गया हैकि उनकी ड्यूटी सिविल अस्पताल में नहीं लगेगी। क्योंकि सिविल अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर हैं। यदि जरूरत होती तो इमर्जेंसी ड्यूटी लगाते हैं। महिला डॉक्टरों की ड्यूटी नाइट में भी लगाई जाना चाहिए।
डॉ. एसआर रोशन, सीएमएचओ, सागर
मेरे पास है आदेश
मेरे पास ड्यूटी लगाने का आदेश है। बिना आदेश के ड्यूटी नहीं लगाईजाती है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने के कारण इमर्जेंसी ड्यूटी लगाईजाती है।
डॉ. आरके जैन, प्रभारी, सिविल अस्पताल बीना