सागर

दिनभर हुई बादलों की लुका-छिपी, गर्मी से मिली राहत

अप्रेल माह की शुरुआत से ही शहर का मौसम बदल गया। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन चुभन नहीं हुई। सुबह-शाम चल रही हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

less than 1 minute read
Apr 03, 2025
mosam

सागर. अप्रेल माह की शुरुआत से ही शहर का मौसम बदल गया। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन चुभन नहीं हुई। सुबह-शाम चल रही हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन टर्फ की वजह से प्रदेश में बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसके असर से बादल छाए हुए हैं। सिस्टम सक्रिय होने से सागर में भी बादल छाए हैं। आगामी 24 घंटों में सागर जिले में बादल छाने और बौछारें पडऩे की संभावना जताई गई है।

अप्रेल में लू चलने का अनुमान सागर समेत मध्यप्रदेश में अप्रेल के महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दूसरे सप्ताह से लू भी चलने का अनुमान है। पिछले वर्ष अप्रेल में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री पर पहुंचा था। पिछले साल बार-बार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्मी अधिक नहीं हुई थी।

Published on:
03 Apr 2025 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर