12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर फ्रॉड : ठगों के जाल में फंसकर गंवाए 54.64 लाख, समय से शिकायत की तो वापस मिल गए 29 लाख रुपए

साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन यदि आप जागरूक हैं तो इससे बचा जा सकता है। इतना ही नहीं यदि किसी चूक से ठगी का शिकार भी हो जाएं तो समय पर शिकायत करने पर भी ठगी की रकम वापस मिलने के चांस रहते हैं।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

Dec 12, 2024

जागरुकता ही बचाएगी ठगी से, चूक हो तो तत्काल करें शिकायत, रकम वापस मिलने के बढ़ जाते हैं चांस

सागर. साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन यदि आप जागरूक हैं तो इससे बचा जा सकता है। इतना ही नहीं यदि किसी चूक से ठगी का शिकार भी हो जाएं तो समय पर शिकायत करने पर भी ठगी की रकम वापस मिलने के चांस रहते हैं। ऐसा ही एक मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां मई 2024 में एक प्राइवेट कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर को सोशल साइट पर शो हुए विज्ञापन में फंसकर 54.64 लाख रुपए की चपत लगी थी। उन्होंने ठगों के जाल में फंसकर 15 दिन में 2.89 करोड़ रुपए कमाए। 9 मई को जब डीमेट अकाउंट से रुपए नहीं निकले तो उन्हें शक हुआ और संबंधित कंपनियों के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि कंपनियां फ्रॉड हैं, लेकिन उन्होंने समय से पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। उनकी इस सजगता का यह फायदा हुआ कि उनकी आधे से ठगी की रकम वापस मिल गई।

- यह है मामला

ठगी का शिकार हुए तिली क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय सतीष पुत्र मोतीलाल सिंह ने बताया कि वह पिछले 2 साल से शेयर ट्रेडिंग कर रहे थे। 13 मार्च को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन शो हुआ, जिसमें ऑफर था कि किसी भी स्टॉक की भविष्य की गति जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। मैंने लिंक पर क्लिक किया तो एक मोबाइल नंबर मिला, जिसपर शेयर की जानकारी मांगी और उन्होंने दी। अगले दिन एक लिंक देकर ग्रुप में जोड़ा। मुझे वीआइपी ट्रेडिंग अकाउंट मुफ्त में देने का ऑफर दिया, मैंने दस्तावेज भेजे और उन्होंने लॉगिन आइडी व पासवर्ड दिया। सतीष ने बताया कि इसके बाद 22 अप्रेल से 7 मई के बीच अलग-अलग चार कंपनियों के बैंक खातों में कुल 54.64 लाख रुपए भेजे।

- लोन दिया, लेकिन डीमेट से नहीं काटी राशि

सतीष का कहना है कि उन्हें जो एप की लिंक दी थी, उसमें 11 मई तक की निवेश राशि का मूल्य 2 करोड़ 82 लाख 83 हजार 657 रुपए दिख रहा था। ठगों ने मुझे 7 मई को डीमेट अकाउंट में 30 लाख रुपए का ब्याज रहित लोन दिया। जिसका उपयोग करने पर अगले दिन 8 मई को उसे बेचने पर मेरे डीमेट अकाउंट में 81 लाख 39 हजार 600 रुपए प्राप्त हुए। मैंने इस राशि में से लोन की राशि काटने की बात की तो उन्होंने इसे कंपनी के नियमों के वितरीत बताया और अलग से लोन पूरा करने 30 लाख रुपए की मांग की। सतीष ने जब रुपए नहीं डाले तो ठगों ने 30 मई तक 30 लाख रुपए देने का दबाव बनाया और डीमेट अकाउंट में डले 2.89 करोड़ रुपए भी फ्रीज कर दिए।

- 29.29 लाख रुपए वापस मिले

ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने समय रहते शिकायत की थी, पुलिस ने स्थानीय स्तर से लेकर मुंबई तक संपर्क किया और शिकायतकर्ता को 54.64 लाख रुपए में से 29.29 लाख रुपए वापस मिल गए। फिलहाल मामले में विवेचना चल रही है।

मनीष सिंघल, थाना प्रभारी, गोपालगंज