12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिया के पास मिला व्यक्ति का शव

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस देवरी कला. पुराना बायपास राजोला पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुराने बायपास राजोला पुलिया के पास बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जो करीब चार घंटे तक […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

Oct 17, 2024

पुलिया के पास मिला व्यक्ति का शव

पुलिया के पास मिला व्यक्ति का शव

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

देवरी कला. पुराना बायपास राजोला पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुराने बायपास राजोला पुलिया के पास बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जो करीब चार घंटे तक घटना थल पर ही पड़ा रहा। लोगो की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। देवरी थाने में पदस्थ एसआई निशांत भगत ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में सूचना भेज दी गई है।
बस का मिला टिकट, रहली से की थी यात्रा
पुलिस को मृतक के पास से बस का टिकिट मिला है। जिसमें न्यू राजपूत टांसपोर्ट कंपनी रहली लिखा हुआ है। इसमें यह उल्लेख नहीं किया गया है। यह व्यक्ति कहां से कहां तक जाएगा। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अब पुलिस टिकिट के आधार पर उसकी जानकारी जुटाने प्रयास का प्रयास कर रही है।
चार घंटे पड़ा रहा शव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना स्थल शव करीब चार घंटे तक पड़ा रहा। जिससे उसके शरीर पर चीटियां लग गईं थी। जिसके शरीर उनके काटने की निशान बने हुए थे।