सागर

गंगा आरती में उमड़े भक्त, 30 मिनट पहले बन रहे यजमान

बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी सागर. लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती में सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में सोमवार को विट्ठल मंदिर के सामने घाट पर आयोजित की गई। गंगा आरती में बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न वार्डों […]

less than 1 minute read
Jun 03, 2025
गंगा आरती में उमड़े भक्त

बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी

सागर. लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती में सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में सोमवार को विट्ठल मंदिर के सामने घाट पर आयोजित की गई। गंगा आरती में बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न वार्डों के नागरिकों सहित दूर दूर से आए श्रद्धालु ने उत्साह, श्रद्धा व भक्तिभाव से शामिल होकर धर्म लिया। गंगा आरती के आयोजन की सराहना की। मकरोनिया से मनीष गिरी गोस्वामी ने अपने परिवार सहित यजमान बनकर आरती की और धर्मलाभ लिया। उन्होंने कहा कि अपनी ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील किनारे यह अद्भुत आयोजन नागरिकों को झील से जोड़ रहा है। शहर के जो भी नागरिक यजमान बनना चाहते हैं वे गंगा आरती के 30 मिनट पहले आरती स्थल पर अंकित दीक्षित या पुजारीजन से चकराघाट पर संपर्क कर यजमान बन सकते हैं। घाट पर मेले स्वरूप में दुकानें भी बढ़ती जा रहीं हैं। गायत्री परिवार आदि जीवन उपयोगी साहित्य की किताबों का विक्रय नाममात्र के शुल्क पर हो रहा है।

Published on:
03 Jun 2025 06:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर