27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता रानी के दर्शनों के लिए पंडाल में भक्तों की कतार, तीनबत्ती पर हुई महाआरती हुई

माता रानी के साथ गणेश, सरस्वती, लक्ष्मी और कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। रविवार को शाम होते ही दुर्गा प्रतिमाएं देखने के लिए पंडालों में भक्तों की कतार लग गई।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 29, 2025

नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल छाया हुआ है। विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में नीली रोशनी और आकर्षक सजावट की गई है। मां दुर्गा की प्रतिमाएं शेर पर सवार महिषासुर का वध करती हुई दिखाई दे रही हैं। माता रानी के साथ गणेश, सरस्वती, लक्ष्मी और कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। रविवार को शाम होते ही दुर्गा प्रतिमाएं देखने के लिए पंडालों में भक्तों की कतार लग गई।
तीनबत्ती पर एकता काली कमेटी ने महाआरती का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां माता की महाआरती की। छत्रसाल गणपति व्यायाम शाला के राम दल ने यहां अखाड़े का प्रदर्शन किया। इसमें बेटियां भी शामिल थी।

एक मूर्ति पर हो रहे नौ देवियों के दर्शन

उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया में दीन दयाल नगर में बड़ी माई कि नौ देवियों की एक ही मूर्ति में झांकी का दर्शन हो रहे हैं। मार्केट वाली बड़ी माई समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बामोरा ने बताया कि मार्केट में आदिशक्ति मां भवानी स्थापना का यह 20 वां वर्ष है। हर वर्ष हम आदिशक्ति मां भवानी के अनेक रूपों की स्थापना करते हैं। इस बार हमारी समिति ने अष्टभुजी मां भगवती के आठों भुजाओं में अष्ट देवी एवं स्वयं आदि शक्ति मां भवानी के स्वरूप का झांकी स्थापना की है।