
साध्वी कृष्णानंद महाराज
सिंधी कॉलोनी में चल रहे झूलेलाल चालिहा जो 16 जुलाई से 25 अगस्त तक चलेगा
सागर. सिंधी कॉलोनी में चल रहे झूलेलाल चालिहा जो 16 जुलाई से 25 अगस्त तक चलेगा। सुबह 7 बजे से विजय लालवानी के भजनों से सिंधी कॉलोनी वासी जागते हैं। कथावाचक साध्वी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में भागवत कथा सुनने वाले पुण्य की भागी बनते हैं। भागवत कथा मात्र से वहां की धरती पवन हो जाती है। कहा कि सनातन धर्म में यमदूतों ने कहा है कि वेदों में जिन कर्मों का विधान किया है। जिनका निषेध किया है। वह धर्म है। वेद स्वयं भगवान के स्वरूप हैं। जगत के सभी पदार्थ और प्राणी अपने परम आश्रय भगवान में ही स्थित रहते हैं। वेद ही उनके गुण नाम कर्म रूप आदि का विभाजन करती है। जीव शरीर से जितने भी कर्म करता है, उसके सूर्य, अग्नि, आकाश, वायु, चंद्रमा, संध्या, रात, दिन, दिशाएं, जल, पृथ्वी, कल और धर्म साक्षी रहते हैं। उनके द्वारा धर्म का पता चलता है और दंड के पत्र का निर्णय होता है। इस अवसर पर संस्थापक लालाराम मेठवानी, समाजसेवी कमल हिंदुजा, महिला मंडल अध्यक्ष दिया राजपूत व मंडली के सदस्यों ने शाल श्रीफल से स्वागत किया।
Published on:
21 Aug 2024 01:45 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
