16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलगिरी में बनाया जा रहा बुंदेलखंड का दूसरा नंदीश्वर द्वीप जिनालय, 152 प्रतिमाओं की होगी स्थापना

मंदिर का निर्माण कार्य कराने वाले प्रमोद वारदाना ने बताया कि मंदिर में 152 जैन प्रतिमाएं स्थापित होंगी। 70 फीट लंबाई, 70 फीट चौड़ाई और 70 फीट ऊंचाई के इस नंदीश्वर द्वीप का निर्माण साल 2019 से शुरू किया गया था

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jan 08, 2025

sagar

sagar

शहर के मंगलगिरी जैन तीर्थ क्षेत्र में ढाई करोड़ रुपए की लागत से नंदीश्वर द्वीप मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले 4 सालों से इसका काम लगातार जारी है। इस वर्ष पंचकल्याणक के बाद यह धर्म और समाज के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। इस वर्ष नवंबर में विशुद्ध सागर महाराज पंचकल्याणक कराएंगे। मंदिर का निर्माण कार्य कराने वाले प्रमोद वारदाना ने बताया कि मंदिर में 152 जैन प्रतिमाएं स्थापित होंगी। 70 फीट लंबाई, 70 फीट चौड़ाई और 70 फीट ऊंचाई के इस नंदीश्वर द्वीप का निर्माण साल 2019 से शुरू किया गया था, हालांकि बीच में कोरोना काल के दौरान निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन उसके बाद से लगातार जारी है। इस नंदीश्वर द्वीप में 152 जैन प्रतिमाएं स्थापित। यह बुंदेलखंड का दूसरा नंदीश्वर द्वीप मंदिर कहलाएगा। पहला मंदिर टीकमगढ़ के पपोराजी तीर्थ क्षेत्र में हैं।

क्या होता है नंदीश्वर द्वीप?

जैन धर्म की मान्यता के अनुसार नंदीश्वर द्वीप पृथ्वीलोक के ऊपर स्थित ऐसा आठवां द्वीप है, जहां केवल देवता ही पूजा कर सकते हैं। यहां पर 525 जिनालय हैं जिनमें 525 धनुष प्रतिमाएं विराजमान है। उसी की प्रतिकृति के रूप में जैन तीर्थों में नंदीश्वर द्वीप बनाया जाता है जहां पर जैन समाज के लोग पूजा अर्चना करते हैं। इसका विशेष महत्व होता है।