
sagar
केंद्रीय जेल सागर में चल रहे छठवें सिद्ध चक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन रविवार को रायसेन के जिला न्यायाधीश अरविंद जैन ने कहा कि आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज ने हमेशा विश्व कल्याण की भावना रखी है। जब जेल में हथकरघा शुरूआत करने का उनसे आशीर्वाद मांगा गया, तो उन्होंने कहा कि यह कार्य तत्काल होना चाहिए। जेल में बंद कैदियों को हथकरघा के कपड़े बनाने का अवसर मिलेगा, तो जब वह जेल से छूटेंगे। उनकी रोजी रोटी हथकरघा के माध्यम से चलेगी। इस अवसर पर सागर डीआइजी सुनील जैन ने कहा कि विद्यासागर महाराज अमरकंटक में विराजमान थे। आचार्यश्री ने हमेशा सबको बराबर की नजरों से देखा है और विश्व कल्याण की कामना की है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी जेल पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दूसरे दिन विचार संस्था के कपिल मलैया, अनुश्री जैन, शैलेष केसरवानी, संजय जैन ठेकेदार, सुरेन्द्र जैन मालथौन आदि का सम्मान किया गया। संचालन रेखा दीदी ने किया। दोपहर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें छह-सात कलाकारों ने तीन घंटे तक कैदियों को भजन सुनाए।
Published on:
17 Feb 2025 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
