
2019 में 27 अक्टूबर को है दीपावली, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन
सागर. दीपावली 2019 में कब है? दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? यह जानने के लिए लोग अभी से उत्सुक है। कुछ कैलेंडर 28 अक्टूबर को भी दीपावली बता रहे हैं, लेकिन पंडित रवि शास्त्री के अनुसार दीपावली पूजन 27 अक्टूबर को ही है। दीपावली की तिथि को लेकर बन रहे असमंसज को दूर किया है।खैर, अब दीवाली के लिए बचे ही कितने दिन है। तैयारियां भी दीवाली की जोर-शोर से होती है। इस खबर में आपको मिलेगी पूरी जानकारी...
दीपावली 2019 में कब है
दीपावली 2019 में 27 अक्टूबर को है। रविवार को दीपावली होने के कारण नौकरी पेशा लोगों की जरूर एक छुट्टी मारी जाएगी, लेकिन इससे दीपावली की खुशियां कम होने वाली नहीं है। दीपावली की तिथि को समझने का एक और आसान तरीका है। दीपावली हर बार कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। जो 2019 में 27 अक्टूबर को पड़ रही है। रविवार को दीपावली होने का भी पांचांग में विशेष महत्व बताया गया है।कुछ कैलेंडर 28 अक्टूबर को भी दीपावली बता रहे हैं, लेकिन पंडित रवि शास्त्री के अनुसार दीपावली पूजन 27 अक्टूबर को ही है।
दीपावली का महत्व
दीवाली यानि दीपावली हम क्यों मनाते है। यह तो सभी जानते ही है। यह सबसे बड़ा खुशियों का पर्व होता है। जिसे सभी जाति, समाज के लोग मिलकर मनाते है। इस त्यौहार के मद्देनजर घरों में साफ-सफाई के साथ-साथ विशेष साज-सज्जा होती है। रांगोलियां बनाई जाती है। दीवाली का त्यौहार मनाने के लिए लोग विदेशों से भी भारत पहुंचते है। लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन विशेष पूजा होती है। मान्यता यह भी है कि लंका से विजय के बाद भगवानश्रीराम जब वापस अयोध्या पहुंचे तो उनके स्वागत में पूरे शहर में दीपक जलाए गए थे। इसी उत्सव को दीवाली के रूप में मनाते है।
दीपावली 2019 पूजन और चौघडिय़ा पूजा शुभ मुहूर्त
दीपावली की दिनांक जानने के बाद अब आप दीपावली 2019 पूजन का शुभ मुहूर्त जान लीजिए। दीपावली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 27 अक्टूबर को शाम 7.35 से 8.36 बजे तक है। प्रदोष काल में शाम 6.04 से 8.36 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त है। दीपावली लक्ष्मी चौघडिय़ा पूजा 2019 मुहूर्त भी कुछ इस तरह है। चौघडिय़ा के अनुसार शुभ पूजा मुहूर्त 1.48 से 3.13 दोपहर तक। शाम को शुभ, अमृत पूजा मुहूर्त 6.04 से 10.48 तक है। इस शुभ घड़ी में आप मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर पूजन कर सकते है।
Updated on:
23 Oct 2019 12:38 pm
Published on:
06 Sept 2019 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
