4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुआं खुदाई के दौरान मजदूर की मौत, ठेकेदार करवा रहा था काम

ऊंचाई से गिरने के कारण सिर पर आई थी गंभीर चोट

2 min read
Google source verification
During the excavation the worker was killed

During the excavation the worker was killed

देवरी कला. निर्माणाधीन 42 फीट गहरे कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। कुएं का काम करने गए मजदूर की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक मजदूर के परिजनों का आरोप है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जीवन ढिमोले के खेत में हुए सी सी रिंग निर्माण का काम चल रहा था, इसी दौरान रजोला ग्राम का रहने वाला मजदूर भगवान दास पटेल उम्र करीब 32 साल अपने अन्य साथियों के साथ काम करने के लिए गया था। जहां पर करीब 12 बजे 42 फीट गहरे कुएं में अचानक गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी घाव के निशान पाए गए। जिसे तुरंत देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सागर के लिए। जहां उसकी मौत हो गई।
पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
इस घटना को हुए 5 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक देवरी पुलिस ने इस मामले की जांच आरंभ नहीं है। यहां तक की देवरी पुलिस थाने में मामले रिपोर्ट दर्ज कराने गए परिजनों की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। परिजनों का आरोप है कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण भगवान दास की मौत हुई है। मृतक मजदूर के छोटे भाई प्रेम नारायण ने बताया कि
४२ फीट ऊंचाई
से गिरा
4 फरवरी को ग्राम पहला के कुआं का मलवा निकालने वाली मशीन के ठेकेदार ओमकार कुर्मी के बुलावे पर घुघरी मौजा में जीवन ढिमोले के खेत में कुुआं का काम करने गया था। जहां ठेकेदार की लापरवाही के कारण भगवान दास कुएं में गिर गया। उन्होंने बताया कि कुएं में गिरने के बाद उनके परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई। ठेकेदार ओमकार कुर्मी ने बताया कि घटना करीब 12 बजे उस समय घटी जब सभी मजदूर खाना खा रहे थे और काम नहीं लगा था, क्योंकि कुआं में पानी भरा हुआ था। कुआं के ऊपर का रिंग 1 दिन पहले बनाया गया था और वह ठीक तरह से प़का भी नहीं पाया था और उसके चद्दर निकाल दिए गए थे। सीसी रिंग में लगी लोहे की छड़ों को भगवान दास ने पकड़ा तो छड़ उखड़ गई और भगवान दास सिर के बल 42 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। उसके बाद सभी मजदूरों ने तुरंत कुएं से भगवानदास को निकाला और देवरी के अस्पताल ले गए जहां से सागर रेफर कर दिया गया था।