5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली कंपनी ने बदले मीटर के आइवीआरएस नंबर, अब परेशान हो रहे उपभोक्ता, पढ़ें खबर

ऑनलाइन नहीं हो रहा बिल जमा

2 min read
Google source verification

सागर

image

Anuj Hazari

Jan 14, 2020

Electricity company changed IVRS number of meters, consumers are now getting worried

Electricity company changed IVRS number of meters, consumers are now getting worried

बीना. बिजली कंपनी ने इस महीने से मीटर के आइवीआरएस नंबर बदल दिए हैं। नए नंबर की जानकारी न होने के कारण लोग बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं सभी उपभोक्ताओं के पास बिल भी नहीं पहुंचे हैं, जिस वजह से लोगों को बिल आने तक का इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि बिल आने के बाद उन्हें बिजली कंपनी जाकर बिल जमा करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस महीने आइवीआरआर नंबर बदल गए हैं, लेकिन जो लोग घर बैठे एप से बिल जमा करते हैं उनका बिजली बिल एप पर शो नहीं हो रहा है, जिससे वह बिल जमा नहीं कर पाए। इसकी जानकारी लेने के लिए जब लोग बिजली कंपनी गए तो उन्हें बताया गया कि आइवीआरएस नंबर दिए गए हैं। लोगों को बिल जमा करने के लिए या तो बिल का इंतजार करना पड़ रहा है या फिर पुराने आइवीआरएस नंबर से नया नंबर लेकर एटीपी मशीन पर जाकर बिल जमा करना पड़ रहा है। दरअसल बिजली बिल जमा करने के लिए लाइनों में खड़े होकर लोग बिल जमा करते थे, जिसके बाद लोगों को असुविधा से बचाने के लिए ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया था। व्यस्त समय में लोग बिजली कंपनी कार्यालय जाकर बिल जमा नहीं कर पाते हैं और उन्हें ऑनलाइन बिल जमा करने में आसानी होती है। नए आइवीआरएस नंबर में आगे का एक शब्द अंग्रेजी का रहता है, लेकिन एप पर बिल जमा करने में केवल अंक ही डाले जा सकते है इसलिए ऑनलाइन बिल नहीं खुल रहा है।
बिजली बिल पहुंचते ही लगेगी लंबी लाइनें
बिजली बिल घर पहुंचने के बाद बिल जमा करने वालों की लंबी लाइन लगने लगेंगी। क्योंकि ऑनलाइन बिल जमा करने की लिंक न खुलने के कारण लोगों को अब ऑफलाइन बिल जमा करना उनकी मजबूरी रहेगी।
सॉफ्टवेयर था पुराना
उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दो घंटे में ही कनेक्शन मिल जाएगा। साथ ऑनलाइन बिल जमा करते ही कुछ मिनटों में पोर्टल पर बिल जमा दिखाई देने लगेगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं बढ़ जाएंगी। जिसका लाभ तुरंत उपभोक्ताओं को दिया जा सकेगा। अभी भी एमपी ऑनलाइन से बिल जमा हो रहे हैं।
बीएस तोमर, एइ, बीना