16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार में उल्लास: नवरात्रि में हो रही धनवर्षा, सोने के दामों में गिरावट से सराफा बाजार में चमक

ग्राहकों को लुभा रहे ऑफर, नवमी और दशहरा के शुभ मुहूर्त में होगा करोड़ों का कारोबार सागर. शहर के लोगों में नवरात्र पर्व का उत्साह दिख रहा है। बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। हर दुकानदार के पास ग्राहकों के लिए ऑफर्स हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी और दशहरा पर भी करोड़ों के कारोबार […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Oct 11, 2024

bazar

ग्राहकों को लुभा रहे ऑफर, नवमी और दशहरा के शुभ मुहूर्त में होगा करोड़ों का कारोबार

सागर. शहर के लोगों में नवरात्र पर्व का उत्साह दिख रहा है। बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। हर दुकानदार के पास ग्राहकों के लिए ऑफर्स हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी और दशहरा पर भी करोड़ों के कारोबार की उम्मीद व्यापारी कर रहे हैं। ऑफर की वजह से हर सेक्टर में ग्राहकी देखने को मिल रही है। वहीं खरीफ की फसल भी सही समय पर बाजार में आ गई है। किसानों को सोयाबीन के अच्छे दाम मिलने से बाजार में ग्राहकी बढ़ रहे हैं। फसल आने से किसानों के साथ व्यापारी भी खुश है। सराफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, थर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, किराना और अन्य बाजारों में ग्राहकी बढ़ी है।

सोने की कीमत घटने से सराफा बाजार में रौनक

सराफा बाजार में सोने की कीमतों में आई हल्की गिरावट से रौनक बढ़ गई है। वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए लोग सोना-चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। नवंबर में शादियां अधिक हैं, इसलिए अभी से खरीदी शुरू हो चुकी है। सराफा व्यापारी संजीव दिवाकर ने बताया कि एक सप्ताह पहले 24 कैरेट दस ग्राम सोने के दाम 78400 पर पहुंच गए, जो गुरुवार को 77500 रुपए पर पहुंच गए। सोने के दाम में 1 हजार रुपए की गिरावट हुई है। सराफा व्यापारी ने बताया कि दिसंबर तक सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है, यही वजह है कि शादी सीजन की खरीदी शुरू हो गई है।

गाडिय़ों पर 10 हजार तक कैशबैक

ऑटोमोबाइल सेक्टर में दो पहिया और चार पहिया गाडिय़ों की मांग है। शोरूम के मैनेजर कपिल श्रीवास ने बताया कि सप्तमी तक 2000 दो पहिया गाडिय़ों की बिक्री हुई है। वहीं 300 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाडिय़ां भी सड़कों पर उतरी हैं। उन्होंने बताया कि पूरे नवरात्रि में यह आंकड़ा 2500 के पार पहुंच जाएगा। वहीं 500 से ज्यादा चार पहिया गाडिय़ां भी शोरूम से निकलेंगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर विभिन्न कंपनियों से 10 हजार तक का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही 0 परसेंट ब्याज की स्कीम भी ग्राहकों को लुभा रही है।

नए फीचर्स वाले उत्पादों की मांग ज्यादा

इलेक्ट्रानिक्स सेग्मेंट में हमेशा नए फीचर्स वाले सामान की मांग रहती है। कंपनियां खूब ऑफर्स भी दे रही हैं। बाजार में स्मार्ट फोन, लैपटॉप, ङ्क्षप्रटर, होम थिएटर सिसटम, स्पीकर, एलईडी टीवी, डीएसएलआर कैमरे आदि सभी चीजों पर ऑफर हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजार में ऑफर लोगों को लुभा रहे हैं।

इन त्योहार पर बढ़ेगी ग्राहकी

11 अक्टूबर - दुर्गा नवमी
12 अक्टूबर - दशहरा
16 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा
29 अक्टूबर - धनतेरस
30 अक्टूबर - रूप चौदस
31 अक्टूबर - दीपावली