10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेलई रोड पर खेतों में लगी आग, लोगों ने बड़ी मशक्कत से पाया काबू

नपा की एक दमकल पहले से तो दूसरी रास्ते में हुई खराब

2 min read
Google source verification

सागर

image

Anuj Hazari

Mar 31, 2021

Fires in fields on Belai Road, people controlled with great difficulty

Fires in fields on Belai Road, people controlled with great difficulty

बीना. हमेशा की तरह एक बार फिर से नपा की दमकल खराब होने के कारण वह समय पर आग बुझाने के लिए नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद लोगों ने ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जिन किसानों की फसल कटने की स्थिति में वह काफी परेशान होते रहे और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि वह आग कैसे बुझाए। पास में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों ने ट्रैक्टर, जेसीबी की मदद से आग बुझाई। जानकारी के अनुसार बेलई रोड पर किसान इंद्रभवन सहित अन्य किसानों के खेत में ऊपर से निकले बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से नरवाई में आग लग गई। खेतों में धुआं देख किसानों में हड़कंप मच गया और जो जैसी स्थिति में था मौके पर पहुंच गया। इसकी जानकारी लगने के बाद पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर भी पहुंचे जिनके खेत की नरवाई में मंगलवार को आग लग गई थी, उससे कुछ दूरी पर बुधवार को फिर से आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोग अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे जिन्होंने आग लगने वाली जगह के चारों तरफ पंजा से जुताई कर दी थी। इसके अलावा दो जेसीबी की मदद से भी आग वाली जगह के आसपास खुदाई कर आग को आगे बढऩे से रोका गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
करीब पांच सौ एकड़ में खड़ी है गेहूं की फसल
जिस जगह पर आग लगी थी उससे लगकर करीब पांच सौ एकड़ से ज्यादा जगह में गेहूं की फसल खड़ी है। यदि यह आग वहां तक पहुंच जाती तो कई किसानों की फसल जलकर खाक हो जाती। इसलिए किसान रात दिन फसल को किसी न किसी तरह से कटवाने के लिए लगे हुए हैं।
देखते ही देखते दूसरी जगह लगी आग
देखते ही देखते दूसरी जगह भी आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया। जिसे बुझाने के सभी प्रयास असफल रहे। क्योंकि नरवाई में लगी आग बुझाने के लिए लोगों को निकलने के लिए जगह नहीं थी। इसके बाद हवा का रूख दूसरी ओर होने के बाद आग बुझ गई थी।
दोनों दमकल ने फिर दिया धोखा
पूरे विधानसभा की जनता नपा की दोनों खटारा दमकल के भरोसे ही हैं, लेकिन वह कब धोखा दे जाए यह कहा नहीं जा सकता। कभी दमकल चालू नहीं होती है तो कभी उसमें पानी भरने के बाद भी फिर से पानी खत्म हो जाता है। स्थिति यह है कि लोगों को आग लगने की घटनाओं से खुद से ही जूझना पड़ता है। जानकारी के अनुसार नपा की छोटी दमकल का सुधार कार्य किया जा रहा है तो बड़ी दमकल बिल्धव के पास आग बुझाने के लिए गई थी, जो रास्ते में ही खराब हो गई और समय से बेलई के पास लगी आग को बुझाने के लिए नहीं पहुंच सकी।