20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूठा प्रयोग : प्रदेश का पहला नक्षत्र वन,27 नक्षत्रों के हिसाब से लगाए 27 पौधे

अब शहर में नक्षत्र वन भी, 27 नक्षत्रों के हिसाब से लगाए 27 पौधे

2 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Jul 11, 2018

अनूठा प्रयोग : प्रदेश का पहला नक्षत्र वन,27 नक्षत्रों के हिसाब से लगाए 27 पौधे

अनूठा प्रयोग : प्रदेश का पहला नक्षत्र वन,27 नक्षत्रों के हिसाब से लगाए 27 पौधे

मधुर तिवारी/बृजेश दुबे .शहर में सिटी फॉरेस्ट, इको-टूरिज्म पार्क विकसित करने के बाद पर्यावरण के प्रति आम जन में जागरुकता लाने के लिए वन विभाग ने एक और नया प्रयोग किया है। इसके तहत हिंदू धर्म में नक्षत्रों के महत्व को देखते हुए शहर से लगे वनक्षेत्र में नक्षत्र वन विकसित किया गया है। करीब दस हजार वर्गफीट में 27 नक्षत्र के हिसाब से 27 तरह के पौधे स्टार आकार में लगाए गए हैं। जल्द ही इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
सिटी फॉरेस्ट में विकसित किए गए इस वन को लेकर अधिकारियों का दावा है कि यह प्रदेश में अपने तरह का पहला नक्षत्र वन है। दक्षिण वन मंडल अधिकारी क्षितिज कुमार के निर्देश पर सागर रेंजर लखन सिंह ठाकुर, वनपाल ओपी मिश्रा, वन रक्षक आकाश पासी, वनपाल सीपी सिंह आदि की इस वन को तैयार करने में अहम भूमिका है।
दिशाओं का ध्यान
वन अफसरों का का कहना है कि नक्षत्र वन में धार्मिक मान्यताओं से तो पौधों को रोपा ही गया है, साथ ही दिशाओं व नक्षत्रों के अनुसार ही वन विकसित किया गया है। इस काम की शुरुआत चार महीने पूर्व की गई थी। वन की सुंदरता बढ़ाने बाड़े में चारों ओर ज्यादा घनत्व वाले पौधे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा यहां बाड़े की बाउंड्री, बैठने की सीट, साइन बोर्ड को भी प्राकृतिक तरीके से ही तैयार किया गया है।
यह तर्क
नक्षत्र वन को लेकर अफसरों का कहना है कि हिंदू धर्म में वृक्षों का खासा महत्व है। इसके अलावा व्यक्ति के जन्म के नक्षत्र के अनुसार उस पेड़ के नीचे पूजा-पाठ करने से उसकी समस्याओं का निदान होता है। यहां भी इन सब बातों का ध्यान रखा गया है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि हर व्यक्ति को अपने जन्म नक्षत्र के अनुसार एक पौधा लगाना चाहिए।
अश्विनी बांस
भरणी आंवला
कृतिका गूलर
रोहणी खैर
मृगशिरा पीपल
आर्दा बहेड़ा
पुनर्वसु बांस
पुष्य पीपल
अश्लेषा चंपा
मघा बरगद
पूर्वा फाल्गुनी बेल
उत्तरा फाल्गुनी अर्जुन
हस्त चमेली
चित्रा नारियल
स्वाति अर्जुन
विशाखा पारिजात
अनुराधा मोलश्री
ज्येष्ठा निर्गुणी
मूल आम
पूर्वाष्ठा अशोक
उत्तराष्ठा कटहल
श्रावण आंवला
घनिष्ठा समी
शतभिषा कदम
पूर्वा भद्रा आम
उत्तरा भद्रा नीम
रेवती महुआ