22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP News : पूर्व CM दिग्विजय सिंह की ‘मुंह बोली भांजी’ ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

Sagar News : एमपी के सागर जिले के बरोदिया नौनागिर गांव में चाचा की मौत के बाद उसकी भतीजी ने भी सुसाइ़ड कर लिया है। बता दें कि, अंजना और उसकी मां को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राखी बांधी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 27 May 2024, 6:07 PM IST

digvijay singh

मध्यप्रदेश के सागर जिले के बरोदिया नौनागिर गांव से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चाचा-भतीजी की मौत हो गई है। दो पक्षों के झगड़े में चाचा की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से लाया जा रहा था। इसी दौरान मृतक की भतीजी से एंबुलेंस से कूद कर अपनी जान दे दी।


बता दें कि, पिछले साल भी बरोदिया नौनागिर में इसी परिवार के सदस्य की हत्या कर दी गई थी। जिसके न्याय के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खुद गांव गए थे।

क्या है पूरा मामला


यह मामला बरोदिया नौनागिर गांव का है। जहां एक पुराने मामले में राजीनामा को लेकर दो पक्षों में शनिवार की रात विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपियों ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद राजेंद्र अहिरवार गंभीर रुप से घायल हो गया। राजेंद्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए सागर से भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - MP Politics : आखिर क्यों पूर्व CM ने ऑनलाइन सट्टे पर कटनी और दतिया के राजनेताओं पर साधा निशाना

भतीजी ने एंबुलेंस से कूदकर दे दी जान


चाचा राजेंद्र अहिरवार की मौत होने के बाद भतीजी अंजना अहिरवार ने अपने चाचा के शव को लेकर गांव जा रही थी। तभी अचानक उसने चलती एंबुलेंस से कूद गई। जिससे उसकी जान चली गई। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


दिग्विजय सिंह को राखी बांध चुकी है अंजना


बरोदिया नौनागिर में 23 अगस्त 2023 को मृतक राजेंद्र अहिरवार के भतीजे नितिन अहिरवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं राजेंद्र की मां को गांव में निर्वस्त्र करके पीटा गया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद प्रदेश भर के नेताओं ने यहां का दौरा किया था। उनमें से एक पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए गांव आए थे। इसी दौरान उन्होंने अंजना और उसकी मां से राखी बंधवाई थी और कहा था कि आज से यह मेरा परिवार है। मैं भाई और मामा होने का फर्ज निभाऊंगा।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। आधा दर्जन लोगों के ऊपर एफआईआर भी दर्ज की गई है।