सागर

गंगा आरती में शामिल हुए श्रद्धालु, भक्तिमय माहौल में किया नौका विहार

गंगा आरती में बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न वार्डों के नागरिक उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव से शामिल होते हैं।

less than 1 minute read
May 20, 2025
sagar

लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गंगा आरती के भक्तिमय माहौल में शहर के लोगों ने नौका विहार भी किया। झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने व स्वच्छता के प्रति जन-जागरुकता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को चकराघाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल विगत वर्ष निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने की थी, जो आज भी जारी है। गंगा आरती में बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न वार्डों के नागरिक उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव से शामिल होते हैं। चकराघाट पर किए गए सौन्दर्यीकरण कार्यों के कारण यह ऐतिहासिक स्थल नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गंगा आरती में स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मंच भी दिया जाता है। निगमायुक्त ने कहा कि गंगा आरती में भी व्यक्ति यजमान बनना चाहते हैं, वह गंगा आरती के 30 मिनट पहले आरती स्थल पर अंकित दीक्षित से चकराघाट पर संपर्क कर मुख्य यजमान बन सकते हैं।

Published on:
20 May 2025 05:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर