15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम बारिश के बीच हुआ गंगा आरती का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

सागर

image

Nitin Sadaphal

Sep 02, 2025

चकराघाट पर हो रहा आयोजन

चकराघाट पर हो रहा आयोजन

पिछले 13 माह से लगातार चकराघाट पर हो रहा आयोजन

सागर. लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर गंगा आरती हुई। रिमझिम बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने व स्वच्छता के प्रति जन-जागरुकता लाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में चकराघाट पर गंगा आरती का आयोजन 13 माह से लगातार किया जा रहा है। आयोजन में महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग श्रद्धा, उत्साह के साथ शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। स्मार्ट सिटी व नगर निगम द्वारा चकराघाट पर किए गए सौन्दर्यीकरण के कार्यों के कारण यह ऐतिहासिक स्थल नागरिकों के आकर्षण व श्रद्धा का केंद्र बन गया है। प्रत्येक सोमवार को चकराघाट पर आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गंगा आरती का यह आयोजन नागरिकों को झील से जोड़ रहा है। समय-समय पर शहर के नागरिक यजमान बनकर गंगा आरती का पूजन कर रहे हैं। गंगा आरती में जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं वे आरती के 30 मिनट पहले आरती स्थल पर संपर्क कर सकते हैं।