16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा दशहरा : 1000 दीपकों की रोशनी से जगमग हुआ गंगा मंदिर, मां गंगा की महाआरती में उमड़े भक्त

गंगा दशहरा के मौके पर रानीपुर स्थित गंगा मंदिर 1000 दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठा। रात्रि 8 बजे मां गंगा की महाआरती हुई। गंगा मैया को भक्तों ने 56 भोग लगाए।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Jun 17, 2024

school

school

गंगा मंदिर परिसर में चलाया गया सफाई अभियान, मंत्री राजपूत ने की मंदिर में पूजा-अर्चना

सागर. गंगा दशहरा के मौके पर रानीपुर स्थित गंगा मंदिर 1000 दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठा। रात्रि 8 बजे मां गंगा की महाआरती हुई। गंगा मैया को भक्तों ने 56 भोग लगाए। राधे-राधे संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या में भक्तों ने नृत्य किया। 1000 दीपों से दीपमाला सजाई गई। झील में किए गए दीपदान के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन हुआ। सांस्कृतिक और भक्ति संगीत के कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री द्वारा उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दी दिखाया गया।गंगा दशहरा के मौके पर सुबह से मंदिर परिसर के आसपास सफाई की गई। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि सभी जल स्रोतों को अपने घर के पूजा एवं रसोई घर जैसा साफ एवं स्वच्छ बनाएं। जब हम सभी जागरूक होंगे तब हमारे सभी प्राचीन एवं नवीन जल स्रोत स्वच्छ एवं साफ होंगे। श्रमदान कर अपने आसपास के जल स्रोतों सहित सभी जगह साफ-सफाई का ध्यान देना होगा तभी प्रदेश स्वच्छ साफ एवं स्वस्थ होगा। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जल स्त्रोत हमारी पुरखों एवं पूर्वजों की निशानी है। इसे बचाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होंगे। गंगा मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सुंदर पार्क केवट जी के नाम से बनाया जाएगा। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए नागरिक सजग रहें। जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सदैव कार्य होते रहना चाहिए। विस्तृत कार्ययोजना बनाकर एक स्पेशल सेल बनाकर जल स्रोतों के संरक्षण का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक आर्य एवं नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर नगर निगम उपाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,रानी अहिरवार, सोमेश जडिय़ा, धर्मेंद्र खटीक, भरत अहिरवार, रामू अहिरवार, आयुषी अमन चौरसिया, पप्पू फसकेले, एसएस बघेल एवं हेमलता पटेल आदि मौजूद रहीं।

भक्ति संगीत पर थिरके भक्त

इस मौके पर स्थानीय राधे-राधे संकीर्तन मंडल द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। भजनों पर नृत्य किया। महिला स्वासहायता समूह की महिलाओं द्वारा जब गंगा मां की महाआरती के बाद 1000 दीपक जलाए तो झील का किनारा जगमग हो गया। झील की सुंदर छठा देखते ही बन रही थी।

गायत्री शक्तिपीठ 101 दीपों से हुई मां गंगा की आरती

सागर. गोपालगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा और गायत्री का विशेष पूजा-अर्चना की गई। 101 दीपों के साथ आरती भी हुई। इस मौके पर आरडी शर्मा, डॉ. आरपी यादव एवं महाराज सिंह ने वेदी पूजन किया। कार्यक्रम में 5 पारियों में लगभग 200 व्यक्तियों ने हवन कर धर्म लाभ लिया। आचार्य लखन ने कहा कि सही समय पर उठाए गए सही कदम जीवन की सही दिशा का निर्धारण करते हैं। हम बड़े ही भाग्यशाली लोग हैं जो आज यहां बैठे हुए हैं। कार्यक्रम में प्रकाश जडिय़ा, डीपी साहू, रामजी गुप्ता, दिनेश सेन, आरएन शुक्ला एवं योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।