Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवि में टी 20 मैत्री क्रिकेट मैच से होगी गौर उत्सव की शुरुआत

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं दानवीर डॉ. सर हरिसिंह गौर के 155 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवंबर से 26 नवंबर तक गौर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौर उत्सव की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभाग के टी 20 मैत्री क्रिकेट मैच से होगी। यह प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के अब्दुल गनी खान स्टेडियम में प्रारंभ होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Nov 19, 2024

drgour_876391

drgour_876391

सागर. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं दानवीर डॉ. सर हरिसिंह गौर के 155 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवंबर से 26 नवंबर तक गौर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौर उत्सव की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभाग के टी 20 मैत्री क्रिकेट मैच से होगी। यह प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के अब्दुल गनी खान स्टेडियम में प्रारंभ होगी। जिसमें टी-20 मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट 20 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इसी प्रकार 21 नवंबर से 23 नवंबर तक छात्रों के लिए स्वदेशी खेल कबड्डी और रस्साकसी का खेल सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। साथ ही महिला क्लब और छात्राओं के लिए खेल पिट्टू, म्यूजिकल चेयर रेस, लेमन-स्पून रेस और रस्साकसी 22 और 23 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे से आयोजित होगी।

इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

तारीख समय                                    टीम

20 नवंबर सुबह 09.30 बजे             संबद्ध महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय एकादश ए

20 नवंबर दोपहर 1.30 बजे             पत्रकार एकादश 1/ यूनिवर्सिटी एकादश बी

21 नवंबर सुबह 09.30                         एडवोकेट एकादश 1/ एमपीईबी एकादश

21 नवंबर दोपहर 01.30                         स्कूल शिक्षा 1/ जिला प्रशासन एकादश

22 नवंबर सेमीफाइनल (1) सुबह 9.30 बजे विजेता 1/ मैच 2 का विजेता

22 नवंबर सेमीफाइनल (2) दोपहर 01.30 बजे मैच 3 का विजेता / मैच 4 का विजेता

23 नवंबर फाइनल 09.30 बजे             सेमीफाइनल 1 का विजेता 1/ सेमीफाइनल 2 का विजेता के बीच होगा।