
GST, Holi, Pichkari, Rang, Gulal
सागर. रंगों के त्योहार होली की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में भी होली के रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार होली के रंग को जीएसटी ने फीका किया है। अब तक कर मुक्त रंग-गुलाल एवं पिचकारी को सरकार ने जीएसटी के दायरे में शामिल कर लिया है, जिससे इनके दामों में गत वर्ष की तुलना में तेजी है। ऐसे में इस बार रंगोत्सव फीका होता नजर आ रहा है। दुकानदारों की मानें तो पिचकारी और रंग पर १२ से १८ प्रतिशत तक जीएसटी लगाया जा रहा है। इस वजह से दामों में इजाफा हुआ है।
इधर, फाल्गुन मास के चलते गली-मोहल्लों एवं मंदिर में फाग गायन का दौर शुरू हो गया है, वहीं फागोत्सव के तहत चंग व ढोल की थाप सुनाई देने लगी है। बाजारों में रंग, गुलाल के साथ ही विभिन्न प्रकार की पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि जीएसटी के कारण इस बार कारोबार कम रहने की संभावना है। होली पर्व माह के पहले दिन होने से खरीददारी पर फर्क पड़ेगा। विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन जीएसटी लगने से महंगी मिलेंगी। इस बार पिचकारियों में 12 प्रतिशत एवं गुलाल व पक्के रंग पर 18 प्रतिशत जीएसटी की मार पड़ेगी।
टैंक पिचकारी खास
बच्चों के लिए इस बार बाजार में टैंक वाली पिचकारी खास हैं। अब पिचकारी में रंग भरने के लिए बाल्टी से बार-बार रंग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि स्कूल बैग जैसे टैंक से रंग डाल सकेंगे। सिविल लाइन स्थित तुषार सबलानी ने बताया कि इस बार भी टैंक पिचकारी की खास डिमांड हैं, क्योंकि इसमें एक बार में एक से दो लीटर पानी आता है और इसे कमर पर लटका सकते हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डोरेमोन सहित विभिन्न कार्टून के स्टीकर लगी पिचकारियां उपलब्ध हैं।
हर्बल गुलाल की रहेगी डिमांड
इस बार भी हर्बल गुलाल भी डिमांड में है, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता। वहीं सांस संबंधी समस्या नहीं होती है। बाजार में स्प्रे कलर, कैप्सूल कलर, ट्यूब कलर, मुखौटा, कलर्ड हेयर आदि भी आए हैं। पिचकारियां २० से लेकर १००० रुपए तक में उपलब्ध हैं, वहीं गुलाल 10 रुपए में 100 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध है। पक्के रंग भी मार्केट में
उपलब्ध हैं।
Published on:
22 Feb 2018 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
