सागर

20 मई से हनुमंत कथा सुनाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जानिए कहां होगा कार्यक्रम

22 मई तक हनुमंत कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री

less than 1 minute read
May 12, 2023
22 मई तक हनुमंत कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम प्रमुख

सागर। एमपी के सागर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर आ रहे हैं। उनकी हनुमंत कथा होने जा रही है जोकि जैसीनगर में 20 मई शुरु होगी।

जैसीनगर में कथा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां 100 एकड़ में कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें तमाम व्यवस्थाएं की जाएंगी। हनुमंत कथा के दौरान एक दिन का दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक माह के अंदर सागर में यह दूसरा कार्यक्रम होगा। कथा में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर दीपक और एसपी अभिषेक तिवारी खुद निगरानी कर जायजा ले रहे हैं। इसके लिए कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी उनके साथ थे।

कथास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान
इस बार कथास्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कुएं, बावड़ियों पर फेंसिंग कराई जा रही है। कथास्थल पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रशासन और आयोजन समिति मिलकर काम करेगी। यहां पानी, चिकित्सा व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस बार कथास्थल पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।बाइक, चार पहिया वाहन के साथ ट्रैक्टर ट्राली की अलग-अलग पार्किंग रहेगी।

ये रहेंगी व्यवस्थाएं
गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल पर सबसे ज्यादा जोर।
शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
कथास्थल के साथ ही भोजनस्थल पर भी टैंकर रखे जाएंगे।
पानी के टैंकरों में टोटी लगी रहेगी।
चारों तरफ फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था।
कथा स्थल पर अस्थाई चिकित्सालय बनेगा।
डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
कथास्थल के चारों तरफ पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
कथास्थल के पास पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित होगा।
ड्रोन से कथास्थल और आसपास की निगरानी होगी।

Updated on:
12 May 2023 10:41 am
Published on:
12 May 2023 10:20 am
Also Read
View All

अगली खबर