
सागर. नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए निगम सभाकक्ष में सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चली। 485 में से 459 कर्मचारियों ने मतदान किया, उसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के निर्वाचन की मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर हरेंद्र खटीक, उपाध्यक्ष पद पर शकुन गोस्वामी और सचिव पद पर माधव चढ़ार जीते। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश चौबे निर्विरोध निर्वाचित हुए।अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें हरेंद्र खटीक को 241, रामेश्वर चौबे को 80, अखिलेश शुक्ला को 79, प्रद्युम्न मिश्रा को 51 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर दो ही प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें शकुन गोस्वामी को 269, संजय रैकवार को 179 मत मिले। सचिव पद पर माधव चढ़ार को 332 और राजेश जाटव को 117 वोट मिले और 10 मत निरस्त हुए।
सागर. दीपावली के चलते शहर में बड़ी मात्रा में कचरा निकल रहा है। सडक़ पर कचरा के ढेर न लगें इसलिए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शनिवार की सुबह बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निगमायुक्त साइकिल से शहर भ्रमण पर निकले। बाजार सहित वार्डों की छोटी-छोटी गलियों में जाकर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने जोन प्रभारियों और वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया कि त्योहार के चलते नगर में कचरे की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए बाजारों, गली-मोहल्लों और आवासीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखें। नगर में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करें और यह भी ध्यान दें कि दीपावली के दौरान उत्पन्न होने वाला अतिरिक्त कचरा समय पर निस्तारित हो सके।
रैमकी कंपनी के सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करें कि कचरा गाड़ी समय पर हर क्षेत्र में पहुंचे। नागरिकों से अपील की गई कि वे नगर को साफ-सुथरा रखने में निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में डालें। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को समझाइश दी कि दुकानों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन मे रखकर कचरा गाड़ी को दें।
Published on:
20 Oct 2024 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
