सागर

सोम के कर्मचारियों की गुंडागर्दी, कार में अवैध शराब भरकर गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो कार छोड़कर भागे

टीकमगढ़ / जतारा. सोम कंपनी के कर्मचारी धवाई गांव में हथियारों के साथ कार में शराब भरकर एक युवक को फर्जी शराब के मामले में फंसाने पहुंचे। ग्रामीणों को भनक लगी तो उन्होंने कर्मचारियोें के वाहनों को घेर लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हंगामा बढ़ते देख सोम के कर्मचारी बड़ी […]

2 min read
Jun 02, 2025
  • गांव में खपाई जा रही अवैध शराब का विरोध कर रहे युवक के यहां शराब रख उसे फंसाने की चर्चा, पुलिस बोली जांच कर रहे

टीकमगढ़ / जतारा. सोम कंपनी के कर्मचारी धवाई गांव में हथियारों के साथ कार में शराब भरकर एक युवक को फर्जी शराब के मामले में फंसाने पहुंचे। ग्रामीणों को भनक लगी तो उन्होंने कर्मचारियोें के वाहनों को घेर लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हंगामा बढ़ते देख सोम के कर्मचारी बड़ी संख्या में गांव पहुुंचे और हथियारों के बल पर दहशत फैलाकर कर्मचारियों को छुड़ाकर ले गए, लेकिन कार वहीं रह गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, उसमें 20 पेटी शराब रखी थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आबकारी और आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार धवाई गांव में शनिवार की सुबह 9 बजे कार में शराब, अवैध हथियार के साथ शराब कंपनी सोम के कर्मचारी बृजेश अहिरवार, संतोष के साथ अन्य मोनू राजा ठाकुर के घर पहुंचे। हथियार बंद शराब कंपनी के कर्मचारी और शराब को देखा तो ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सभी कर्मचारियों को घेर और 100 डायल को फोन कर दिया।

ये है विवाद की वजह
दरअसल धवाई गांव निवासी मोनू राजा ठाकुर गांव में बिकने वाली अवैध शराब का विरोध कर रहा था। एक दिन पहले कंपनी के कर्मचारी उसके घर गए और तलाशी लेकर स्थान देख आए। शनिवार को दिनऊ सरपंच की कार में शराब भरकर मोनू के घर रखने के गए थे और झूठे मामले में फंसाकर जेल पहुंचाना चाहते थे।

इनका कहना है
धवाई गांव का जो मामला सामने आया है, उसमें वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ शराब, अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।
अभिषेक गौतम, एसडीओपी जतारा।

इनका कहना है
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अवैध शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है, वीडियो, फोटो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों के खिलाफ आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रवि भूषण पाठक, थाना प्रभारी जतारा।

Updated on:
02 Jun 2025 08:44 pm
Published on:
02 Jun 2025 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर