
मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं कई लोग ट्रक के नीचे दबे हैं, उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सागर जिले के गढ़ाकोटा में एक बड़ा हादसा हो गया है, दमोह रोड से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गढ़ाकोटा में स्थित दुकानों पर जाकर गिरा और पलट गया, इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान अफरा तफरी मच गई, कोई जान बचाकर भागता नजर आया तो कोई इस हादसे को देखकर ट्रक के नीचे दबे अपनों को बचाने के लिए आगे आया।
इस भीषण सडक़ हादसे में ट्रक के नीचे दबे लोगों को बचाने और निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, घायलों को गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, मृतक महिला का नाम सरीन खान निवासी कुमरई बताया जा रहा है।
Published on:
18 Aug 2023, 4:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.