31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाउसिंग बोर्ड के ईई का अवकाश निरस्त करने के साथ निलंबन की मांग

हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री सैयद नासिर अली के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Gulshan Kumar Patel

•

Updated: 1 Aug 2018, 11:09 AM IST

Housing Board Demand suspension with EE holiday abolished

Housing Board Demand suspension with EE holiday abolished

सागर. हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री सैयद नासिर अली के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। दो साल से हर बार 15 अगस्त व 26 जनवरी के समय ध्वाजारोहण से बचते आ रहे कार्यपालन यंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार दोपहर युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नितिन सोनी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में जाकर हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री सैयद नासिर अली के विरोध में नारेबाजी की और उन पर भारत के राष्ट्रीय दिवसों की अवहेलना कर जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। युमो ने उनके पूरे कार्यकाल की जांच, अवकाश निरस्त व निलंबन कर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नितिन सोनी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री सैयद नासिर अली बीते 2 सालों से किसी भी राष्ट्रीय हित के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए हैं। देश के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी व 15 अगस्त जैसे समय पर भी हमेशा जानबूझकर अवकाश पर चले जाते हैं। इस बार भी 15 अगस्त के पहले ही अवकाश पर चले गए हैं। उन्हें तुरंत कारण बताओ नोटिस दिया जाए और जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। इस अवसर पर निखिल अहिरवार, अमित रावत, अंशुल गुप्ता, आशु सोनी, यश अग्रवाल, पुनीत बैसाखिया, दीपक दुबे, नमन सोनी, सनी रजक, सत्यम सोनी, रोहित सोनी, अश्विनी सोनी, अमित यादव, मनोज पटेल, नितेश पनया, विक्की गुप्ता, ऋषभ पारौची, वैभव यादव, निशांत श्रीवास, गौरव जैन, जागेश्वर सोनी, वासु सोनी सहित बड़ी संख्या में युमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दरअसल, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री सैयद नासिर अली पर आरोप है कि वे स्वतंत्रता दिवस आने के पहले ही एक माह के अवकाश पर चले गए हैं। इस संबंध में जुलाई के पहले सप्ताह में मप्र कर्मचारी मंच द्वारा राज्यपाल और सीएम से भी इस बात की शिकायत की गई थी कि कार्यपालन यंत्री सैयर नासिर अली ने बीते दो साल के कार्यकाल में हमेशा 26 जनवरी व 15 अगस्त पर झंडा वंदन से दूरी बनाई है। अधिकारी का अचानक से एक माह के अवकाश पर जाने के बाद उनके खिलाफ की गई शिकायत की पुष्टि भी होते नजर आ रही है।