11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाटर कूलर: कहीं टोंटी नहीं, तो कहीं लगी जंग, दुकानदार और राहगीर ठंडे पानी के लिए परेशान

बीना. शहर में सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे, लेकिन ज्यादातर वाटर कूलर खराब पड़े हैं। अधिकारी इन्हें चालू कराने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बावजूद इसके इन्हें ठीक नहीं कराया जा सका […]

2 min read
Google source verification
Water coolers: Some have no taps, some have rust, leaving shopkeepers and passersby struggling for cold water.

सर्वोदय चौराहा पर बंद पड़ा वाटर कूलर

बीना. शहर में सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे, लेकिन ज्यादातर वाटर कूलर खराब पड़े हैं। अधिकारी इन्हें चालू कराने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बावजूद इसके इन्हें ठीक नहीं कराया जा सका है। कुछ वाटर कूलरों से टोंटियां गायब हैं, जबकि कुछ जंग खा रहे हैं, कहीं खराब पड़े हैं। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

दरअसल हजारों की लागत से लगाए गए यह वाटर कूलर शोपीश बने हुए हैं। कुछ वाटर कूलरों से टोंटियां गायब हैं, जबकि कुछ जंग खा रहे हैं। इनमें अधिकांश खराब पड़े हैं। उधर अब दोपहर में गर्मी भी हो रही है। दुकानदारों और राहगीरों का गला सूख रहा है वाटर कूलर खराब होने से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी में अधिकारियों की अनदेखी है। लोगों को पानी चाहिए, लेकिन वाटर कूलर खराब पड़े हैं।

महीनों से खराब

सर्वोदय चौराहा पर हर दिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। यहां पर पुलिस चौकी में समाजसेवियों ने वाटर कूलर लगवाया था, ताकि लोगों के लिए ठंडा पानी मिल सके। लेकिन कुछ लोगों ने उसे जानबूझकर खराब कर दिया था, जिसे फिर से सुधारा नहीं गया है और लोग पानी के लिए परेशान होने लगे हैं।

मरम्मत नहीं

गांधी तिराहा पर भी पुलिस चौकी के पास में एक वाटर कूलर लगाया गया था, जिसे खराब हुए महीनों हो गए, लेकिन उसे सही कराने पर ध्यान नहीं दे रही है। इनके चालू होने के बाद आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को ठंडा पानी मिलने लगेगा।

तहसील में लगे वाटर कूलर की भी यही स्थिति

तहसील कार्यालय में भी एक वाटर कूलर समाजवेसियों ने जनता को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए लगवाया था, लेकिन वह भी बीच-बीच में कई बार खराब हो जाता है, जिसे भी सुधारा नहीं गया है, इस वजह से यहां भी लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं।

पुलिस थाना

पुलिस थाने में मुख्य गेट पर भी एक वाटर कूलर लगवाया गया था, ताकि वहां आने वाले फरियादी व राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके, लेकिन उसके खराब होने के बाद उसे सुधारा नहीं गया है और वहां से हटा दिया गया है।