25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोपहर में तेज बारिश के बाद उमस ने किया परेशान, 11 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना

शहर में इस बार अब तक बारिश सामान्य से कम हुई है। जून-जुलाई में भले ही अच्छी बारिश हुई हो, लेकिन अगस्त में बारिश काफी कम रही है, वहीं सितंबर में भी पहले सप्ताह में बारिश हुई है, लेकिन फिलहाल बारिश का दौर थम गया है। शहर में सीजन का कोटा 1200 मिमी है, जबकि 1 जून से अब तक 931.8 मिमी बारिश हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 10, 2025

बारिश का दौर अब कमजोर गया है। जो सिस्टम थे, वह आगे बढ़ गए है। एक पर फिर सुबह से तेज धूप निकल रही है। दोपहर में अचानक तेज बारिश के बाद उमस ने बेहाल किया। सितंबर मानसून सीजन का आखिरी माह माना गया है। आगे भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। ऐसे में माह के आखिरी सप्ताह अथवा अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई हो सकती है।

शहर में इस बार अब तक बारिश सामान्य से कम हुई है। जून-जुलाई में भले ही अच्छी बारिश हुई हो, लेकिन अगस्त में बारिश काफी कम रही है, वहीं सितंबर में भी पहले सप्ताह में बारिश हुई है, लेकिन फिलहाल बारिश का दौर थम गया है। शहर में सीजन का कोटा 1200 मिमी है, जबकि 1 जून से अब तक 931.8 मिमी बारिश हुई है।
तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक शहर में मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप खिली रही। दोपहर में हल्के बादल भी रहे। उसके बाद बारिश भी हुई, लेकिन फिर तेज धूप निकली। तीखी धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 29.6 मिमी बारिश हुई।

कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम रहेगी। आगे पश्चिम मप्र में तेज बारिश के आसार कम है, पूर्वी मप्र में जरूर तीन से चार दिनों बाद कुछ हिस्सों में तेज बारिश का एक दौर रह सकता है। सागर जिले में भी बुधवार को कुछ स्थानों पर बारिश होगी।