
सागर. जमीन से कीमती चमकीले पत्थर निकलने की खबर से सैकड़ो की संख्या में लोग खुदाई में जुट गए हैं। इससे पहले जिले के ईश्वरपुर और मढख़ेड़ा गांव में जमीन से चमकीले पत्थर निकलने की अफवाह पर लोगों की भीड़ लग गई और एख साथ खुदाई शुरु हो गई थी। अब जैन तीर्थ क्षेत्र के बीना की भटार पर जमीन से रत्न निकलने की अफवाह से जिले से कई इलाकों से लोग खुदाई करने पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि भटार पर खुदाई के बाद जो पत्थर मिले हैं वह बेशकीमती हैं उनको खरीदने के लिए देश के बड़े व्यापारी आ रहे हैं और बड़ी कीमत पर खरीद रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है फिलहाल ऐसा कोई व्यापारी नहीं मिल सका है।
आग की तरह फैल रही इस अफवाह के बाद अब तक कोई पत्थर बेचने वाला और खरीददार सामने नहीं आया है। हालांकि अफवाह के चलते जिले के अलग अलग गांव में खुदाई जोरों पर है और लोग बिना सोचे समझे एक इलाके से दूसरे इलाके कार- बाइक से पहुंचकर खुदाई कर रहे हैं। लोग अपने साथ फावड़ा, गेंती भी लेकर आ रहे हैं जिससे जल्द खुदाई की जा सके।
सोने के सिक्के, रत्न के लिए खुदाई
रहली के कपिल तिवारी का कहना है कि पता चला था कि हीरे जैसे पत्थर और सोने के सिक्के निकलने की सूचना पर आए थे, पर सुबह से अभी तक हमारे सामने किसी को कुछ नहीं मिला हैं।
ये भी पढ़ेंः आत्मनिर्भर एमपीः विदेश में महक रहा है मालवा का प्याज
Updated on:
06 Aug 2021 11:52 am
Published on:
06 Aug 2021 11:52 am
