
एमएलबी स्कूल (क्रं 1) में पत्रिका के रक्षा कवच अभियान का आयोजन
एमएलबी स्कूल (क्रं 1) में पत्रिका के रक्षा कवच अभियान का आयोजन
सागर. साइबर फ्राड के बढ़ते मामलों में अक्सर ये देखा जा रहा है कि स्वयं मोबाइल धारक की छोटी-छोटी गलतियां उनके परिवार को बड़े आर्थिक संकट में डाल रहे हैं। हर फोन कॉल को अटैंड करना या हर मैसेज का जवाब देना जरूरी नहीं होता। अनजान कॉल से दूरी बना लेना चाहिए तभी हम ऐसे नुकसान से बच सकते हैं। ये बातें एमएलबी स्कूल क्रं1 के प्राचार्य विनय दुबे ने कही। पत्रिका ने साइबर फ्राड से लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे रक्षा कवच अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि मोबाइल आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया हो, लेकिन हमारी सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है।
प्राचार्य दुबे ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट करते समय दूर बैठा व्यक्ति आपको, आपकी ही जानकारी देता है। जब आपको लगता है जानकारी सही है तो तब आप घबराहट में रुपए ट्रांसफर करने लगते हैं। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आपका बैंक खाता खाली हो जाता है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सावधानी आपको ऐसी घटनाओं से बचाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाली छात्राओं ने कहा कि पत्रिका का रक्षा कवच अभियान हमारी मदद करेगा। अब हम सावधानी के साथ मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे। किसी भी अनजाने कॉल को अटैंड नहीं करेंगे। साइबर फ्राड से अपने परिवार को भी बचाएंगे। पत्रिका के इस अभियान की जानकारी घर के सभी सदस्यों को देंगे, ताकि भविष्य में साइबर फ्राड जैसे कोई घटना हमारे परिवार के साथ ना हो।
Published on:
20 Dec 2024 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
