
Jai Jagat Yatra is being taken out to awaken justice and peace
बीना. लोगों को न्याय दिलाने और शांति की अलख जगाने के लिए राजगोपालाचार्य के नेतृत्व में जय जगत यात्रा मंगलवार को बीना पहुंची। जिसका आंबेडकर तिराहे पर कांग्रेसियों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में कई देशों के लोग शामिल हैं जो गांधी की विचारधारा पर चल रहे हैं। जय जगत यात्रा महात्मा गांधी की १५० वी जयंती पर २ अक्टूबर 2019 से दिल्ली राजपथ से शुरू हुई है इसका समापन २ अक्टबूर २०२० को जेनेवा स्विट्जरलैंड में होगा। इस यात्रा में शामिल लोग 10152 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।
सर्वोदय चौराहा पर हुआ सभा का आयोजन
सर्वोदय चौराहा पर जय जगत यात्रा द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जहां करीब तीन सौ से ज्यादा लोग शामिल हुए। राजगोपालचार्य ने कहा कि आज भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने गांधी जी के मार्ग पर चलना स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में सामाजिक क्रांति नहीं आएगी तब तक गांधी जी का सपना पूरा नहीं होगा। गांधी के आगे चंबल के डाकुओं ने भी हथियार डाल दिए थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भूमि में अभी सुधार की आवश्यकता है। गांधी जी को देश की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी के संदेश को देशभर में पहुंचाया जा रहा है ताकि देश से गरीबी, हिंसा को मिटाकर समानता लाई जा सके। पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो इसके लिए यह यात्रा कई देशों से होकर जाएगी। बीना में रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा आज सनाई गांव पहुंचेगी।
Published on:
12 Nov 2019 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
