
मुनि मेघदत्त सागर का दीक्षा दिवस मनाया
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजन
सागर. आचार्य निर्भय सागर महाराज के शिष्य मुनि मेघदत्त सागर महाराज प्रथम दीक्षा दिवस विजय टॉकीज चौराहा स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में मुनि मेघ दत्त सागर ने कहा कि सभी को अपने और अपना पसंद है, पराया कोई भी नहीं। जब पराए भी अपने लगने लगें, तब मानना कि तुम्हारे अंदर इंसानियत का जन्म हो गया है। अब तुमसे भगवान ज्यादा दूर नहीं है। यही है विश्व बंधुत्व की भावना, सदभाव प्रेम मैत्री की भावना, देवत्व-शिवत्व की भावना, बुद्धत्व- अपनत्व और मनुष्यत्व की भावना है।
Published on:
22 Aug 2024 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
