
आचार्य समय सागर महाराज
शरद पूर्णिमा पर आयोजन
सागर. आचार्य विद्या सागर महाराज और आचार्य समय सागर महाराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा पर बुधवार को आचार्यश्री के जीवन कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित एक नाटिका का मंचन म्यूनिसिपल स्कूल तीनबत्ती के सामने होगा। आचार्य विद्या समय अवतरण महोत्सव समिति आयोजन कर रही है। मुकेश जैन ढाना ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज कर रही है। 18 फरवरी को आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि के उपरांत उनकी अनुपस्थिति में पहली बार यह कार्यक्रम हो रहा है। खजुराहो में विराजमान आचार्य समय सागर महाराज का भी अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के दिन है। दोनों आचार्यों पर आर्यिका अंतरमति माताजी ने नाटक का लेखन किया है। मंचन शाम को 7.30 बजे से होगा। इस नाटिका को 36 बेटियों कर रही हैं। सुबह से मंदिर में पूजन अर्चन, अभिषेक, शांतिधारा और गुरुदेव की पूजा होगी। दोपहर 1 बजे से आचार्य विद्या सागर बस स्टैंड भाग्योदय तीर्थ के पास दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अर्हम और दोपहर में दो बजे से कटरा बाजार में जैना स्टील के सामने संजोग समिति सागर, दोपहर तीन बजे गुजराती बाजार में खीर वितरित होगी। शाम को 6.30 बजे बाहुबली कालोनी से महाआरती यात्रा शुरू होगी। जो कॉलोनी से निकल कर लिंक रोड, गुजराती बाज़ार, मस्जिद से होकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।शाम 7.30 बजे से कार्यक्रम का आयोजन शुरू होगा।
Published on:
16 Oct 2024 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
