31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम में शामिल हो मकरोनिया, फिर बनाया जाए उसे उपनगरीय क्षेत्र

निगम की सीमा में हो विस्तार, सागर का अस्तित्व बचाने व बड़ा शहर बनाने के लिए मकरोनिया ही होना चाहिए शामिल

2 min read
Google source verification
Join the municipal corporation makaroniya then created suburban area

Join the municipal corporation makaroniya then created suburban area

सागर. सागर. ओछी राजनीति व अपने नेताओं को नई कुर्सी दिलाने की साजिश के तहत अस्तित्व में आई मकरोनिया नगरपालिका सर डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर को समेटने व छोटा बनाने का मुख्य कारण बनी है। मकरोनिया नपा के गठन के बाद से सागर नगर निगम की सीमा विस्तार के लिए अब कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। तीन दशकों से निगम क्षेत्र जितने में सीमित था, वह आज भी है। कहने को शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ गया है लेकिन जो विकास हुआ है वह ग्रामों में हो रहा है, न कि निगम सीमा क्षेत्र में। मकरोनिया को सागर नगर निगम में शामिल कर उसे उपनगरीय क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग भी सामने आ रही है। निगम के ४८ वार्ड हैं, जबकि मकरोनिया नपा के तहत १८ वार्ड अस्तित्व में आए हैं। सागर नगर निगम में यदि मकरोनिया शामिल होता है तो वार्डों की संख्या सीधे ६६ पहुंच जाएगी। इसके अलावा खुरई, भोपाल, राजघाट मार्ग पर स्थित ग्रामों को भी शामिल करके वार्डों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मकरोनिया के निगम में शामिल होने का फायदा यह होगा कि यह क्षेत्र पूर्व से ही विकसित है, इसलिए यहां पर निगम प्रशासन को सिर्फ स्मार्ट तरीके से काम करने बस की जरुरत है। पेयजल की आपूर्ति क्षेत्र को निगम द्वारा ही की जा रही है। मकरोनिया नपा क्षेत्र की जनता को यह फायदा होगा कि उन्हें स्मार्ट सिटी, वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट, सीवर प्रोजेक्ट, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जैसी योजनाओं का फायदा मिलने लगेगा।
अलग-अलग मौकों पर ये नेता कर चुके समर्थन
ठ्ठबीते दिनों स्मार्ट सिटी के कार्यक्रम में कैबीनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने नगर निगम की सीमा विस्तार पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस शहर की ज्यादा जनसंख्या होती है उसे ज्यादा तबज्जो मिलती है। सागर को प्रदेश के पांच बड़े शहरों में शामिल करना है तो आसपास के क्षेत्रों को शामिल करना ही पड़ेगा।
ठ्ठबीते दिनों निगम परिषद की बैठक में महापौर अभय दरे भी सीमा विस्तार के पक्षधर दिखे थे। उनका मानना है कि निगम की सीमाओं में विस्तार होना चाहिए। छोटी-छोटी नगरपालिकाएं अपनी सीमा में विस्तार करके दायरा बड़ा रहा रहीं हैं लेकिन हम सिमटे हुए हैं।
ठ्ठपिछली निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय परमार ने सीमा विस्तार का मुद्दा उठाकर सभी पार्षदों से शहरविकास में समर्थन मांगा था। बैठक में सत्ता पक्ष व विपक्ष के दर्जनों पार्षदों ने इसका समर्थन किया था।
48
वार्ड हैं निगम सीमा क्षेत्र में।
18
वार्ड हैं मकरोनिया नपा क्षेत्र में।
०३
लाख है सागर की जनसंख्या।
71000
मकरोनिया की जनसंख्या।
3375
हेक्टेयर निगम का क्षेत्रफल
2051
हेक्टेयर है मक.नपा का क्षेत्रफल।

Story Loader