7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khajuraho Film Festival: फिल्म अभिनेता प्रेम चौपड़ा ने किया शुभारंभ, शेखर कपूर को भारत गौरव का खिताब

ठंडी पुरवाई के बीच मुक्ताकाश मंच पर सजी महफिल, नृत्य देख जमीं पर उतर आया चांद, पर्यटन नगरी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2017 का आगाज।

2 min read
Google source verification
Khajuraho Film Festival 2017 latest news in hindi

Khajuraho Film Festival 2017 latest news in hindi

छतरपुर/ खजुराहो. पर्यटन नगरी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2017 का रविवार को आगाज हो गया। फिल्मी सितारों के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों ने फेस्टिवल का आनंद लिया। इस दौरान पारंपरिक बैलगाड़ी से बुंदेली रीति रिवाजों से ढोल नगारों के साथ प्रेम चोपड़ा सहित अन्य फिल्मी हस्तियों को खजुराहो की सैर कराते हुए कार्यक्रम स्थल ले जाया गया। फिल्मकार शेखर कपूर को भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। वहीं रंगारंग प्रस्तुतियों से पहले आतिशबाजी हुई। इसेक साथ ही मुंबई से आए कलाकारों ने डांस कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सर्द हवाओं के झोकों के बीच पाहिल वाटिका में कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में टपरा टॉकीज का उद्घाटन बीएसएफ के डारेक्टर जनरल केके शर्मा ने रविवार की दोपहर में किया।


रविवार को फिल्मी सितारे पर्यटन नगरी में थे। रविवार को प्रेम चोपड़ा दोपहर में पहुंचे। फिर शाम 7.30 बजे बैलगाड़ी से खजुराहो का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पाहिल वाटिका पहुंचे। उनके साथ शेखर कपूर, मनमोहन शेट्टी पहुंचे। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक विभाग के सचिव मनोज श्रीवास्तव ने समां रोशन कर की। इस दौरान प्रख्यात फिल्माकर शेखर कपूर को भारत गौरव से नवाजा गया। बीएसएफ के डारेक्टर जनरल केके शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान बीएसएफके डारेक्टर जनरल केके शर्मा ने कहा कि सेंसेक्स में नौजवानों को इंवेस्ट करना चाहिए। जहां दूसरे देशों में २ से ३ प्रतिशत का ब्याज मिलता है। वहीं हमारे देश में 12 से 13 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। इसके मुंबई के आए कलाकारों ने स्टेज फरफॉरमेंस दिया। सबसे पहले गणेश वंदन से शुरुआत हुई। फिर राजस्थानी गीत के अलावा फिल्मी गीतों प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही इस दौरान गोवा की कलाओं व महाराष्ट की कलाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया।


जवानों की मदद के लिए एप लांच किया

फिल्मी हस्तियों ने एक एप लांच किया है। जिसमें भारतीय वीर जवानों को आर्थिक रूप से मदद डारेक्ट उनके एकाउंट में पहुंचाई जा सकती है। अभी तक इस एप के माध्यम से लगभग २० करोड़ रुपए एकत्रित हुआ। सांस्कृतिक विभाग के सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आयोजक राजा बुंदेला की तारीफ की और खजुराहो में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की लोकप्रियता के बारे में लोगों को बताया।

खजुराहो ड्रिम्स का प्रदर्शन
बेल्जियम के कलाकारों द्वारा बनाई गई खजुराहो ड्रिम्स फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक विभाग के सचिव मनोज श्रीवास्तव, राजा बुंदेला, कलेक्टर रमेश भंडारी, नगर परिषद अध्यक्ष कविता सिंह ने खजुराहो ड्रिम्स फिल्म के डारेक्टर ऑलीवर ग्रेनार्द को सम्मानित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद
फिल्म फेस्टिवल के दौरान कई फिल्मी हस्तियां और जिले के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें गोविंद निहलानी, मयंक योगी, अभिनेत्री मीता वशिष्ठ, किरण जुनेजा, सुष्मिता मुखर्जी, भारती आचरेकर, पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना आदि मौजूद रहे। इससे पहले दिन में फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया।