
Bomb Found In Premises Of temple at tikamgarh news in hindi
टीकमगढ़. सुबह 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल जाती है कि नजगबाग मंदिर के पास एक बैग संदिग्ध रूप से रखा हुआ है। तत्काल ही पुलिस अलर्ट होती है। मौके पर पहुंचकर देखा जाता है तो बैग में बम निकलता है। बम निरोधक दस्ते को सूचना दी जाती है और फिर 11.40 से शुरू होता है ऑपरेशन। जो करीब डेढ़ घंटे तक चलता है। बम निरोधक दस्ता बम को वाहन में रखकर ले जाते है, जिसे पुलिस लाइन के मैदान कर डिफ्यूज कर दिया जाता है। इस दौरान पूरे एरिया को सील कर दिया जाता है।
एकाएक शहर के हृदय स्थल माने जाने वाली जगह पर भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और बम होने की सूचना आते ही लोग डर गए। लेकिन जैसे ही ऑपरेशन खत्म होने के बाद उन्हें पता चला कि यह पुलिस की मार्क ड्रिल चल रही है, सभी ने राहत की सांस ली। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बाजार का माहौल पहले की तरह हो गया। इस ड्रिल की चर्चाए भी जोरों पर रही।
थमा रहा शहर, ऐसे चला ऑपरेशन
शहर का हृदय स्थल जहां स्कूल, पार्क, मंदिर, मझार है। ऐसे सार्वजनिक स्थल पर बम की सूचना मिलते की शहर थम जाता है। एएसपी राकेश खाखा, टीआई कोतवाली नवल आर्या, देहात थाना प्रभारी त्रिवेंद त्रिवेदी सहित भारी पुल बल मौके पर ऑपरेशन की कमान संभालते है। हर कोई आम लोगों को उस जगह से दूर ले जाने का प्रयास करते है। इस दौरान मौके पर पुलिस का ब्रज वाहन, फायर ब्रिगेड भी पहुंच जाती है। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचता है। जो बैग में चेक करते ही बम होने की पुष्टि करता है। इसके बाद आसपास और जगहों पर चेकिंग की जाती है। कहीं कुछ नहीं मिलने पर बैग को उठाया जाता है बम निरोधक दस्ते के वाहन रखकर शहर के बाहर पुलिस मैदान ले जाया जाता है। जहां बम को डिफ्यूज किया जाता है।
इसीलिए हुई मार्क ड्रिल
टीकमगढ़ एसपी कुमार ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर शहर की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए यह मार्क ड्रिल कराई गई है। मार्क ड्रिल पूरी तरह सफल रही है।
Published on:
15 Dec 2017 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
