
Kuldevi worshiped in homes on Maha Ashtami, devotees flocked to temples since morning,Kuldevi worshiped in homes on Maha Ashtami, devotees flocked to temples since morning,Kuldevi worshiped in homes on Maha Ashtami, devotees flocked to temples since morning
बीना. नवरात्रि में बुधवार को महाअष्टमी के पावन अवसर पर घरों में कुल देवी की पूजा की गई। मां देवी के दरबारों व मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर में कई जगह जवारों की पूजा भी की गई। आज नवमी पर जवारों का विसर्जन भी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवीजी की पूजा की गई। दुर्गा अष्टमी के मौके पर बुधवार को लोगों ने कुलदेवी की पूजा की, जबकि कई घरों में दुर्गा नवमी के मौके पर आज कुलदेवी का पूजन किया जाएगा। अष्टमी पर बुधवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित देवी मंदिर, कत्यायनी मंदिर, जागेश्वरी मंदिर, शीतला मंदिर, कुटी मंदिर, बड़ी माता मंदिर, मंडी स्थित माता मंदिर पर लोगों ने पहुंचकर माता की उपासना की। माता के दर्शनों के लिए कई भक्त सुबह से ही नंगे पैर मंदिर पहुंचे। घरों में सुबह से ही देवी की पूजा की तैयारियां शुरु हो गई थी। महाअष्टमी के दिन बाहर रहने वाले लोग हर हाल में पूजा में शामिल होने के लिए घर आते हैं। इतना ही नहीं जो लोग सालों से विदेशों में भी रह रहे है वह भी कुल देवी की पूजा करने के लिए बुधवार को घर पहुंचे।
खिमलासा में देवी मंदिरों में भक्तों ने की पूजा
खिमलासा में भी देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध नारायणी मंदिर पर पहुंचकर भक्तों ने देवी मां का पूजन किया इसके बाद घर में महाअष्टमी की पूजा की। जिसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। ऐंसा माना जाता है कि नवरात्रि पर अष्टमी व नवमी की पूजा में शामिल होने वाले लोगों पर देवी मां की कृपा बनी रहती है और उन पर किसी प्रकार का संकट नहीं आता हैं।
Published on:
29 Mar 2023 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
