7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता की गिरफ्तारी मांग, कुशवाहा समाज उतरा सड़कों पर

नाबालिग बच्चों के साथ हुई मारपीट के मामले में, तख्तियां लेकर निकाला पैदल मार्च, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

less than 1 minute read
Google source verification
Kushwaha community takes to the streets demanding arrest of BJP leader

नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए

बीना. ग्राम नौगांव में नाबालिग भाई-बहन के साथ मारपीट के मामले में कुशवाहा समाज के लोग भाजपा नेता व उनके भाई, भतीजों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे, जो नारेबाजी करते हुए कॉलेज तिराहा से तहसील पहुंचे और एसडीएम व पुलिस अधीक्षक सागर के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सौंपा।

समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर बीना की बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए निकले। यह प्रदर्शन कुशवाहा समाज अध्यक्ष महेश कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। लोगों ने मांग है कि भाजपा नेता संतोष ठाकुर उनके भाई हरिसींग ठाकुर, भतीजे गोलू ठाकुर, किट्टू ठाकुर, भोला ठाकुर ने नौगांव में कुशवाहा समाज के नाबालिग भाई-बहन के साथ बेरहमी के साथ पिटाई कर दी थी। जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। लोगों ने आरोप लगाया कि मामले में आरोपी संतोष ठाकुर राजनीति में अच्छी पकड़ रखते हैं, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इसलिए पुलिस भी इस पूरे मामले में ढील बरत रही है।

विधायक से भी मिले समाज के लोग
कुशवाहा समाज के लोगों ने तहसीलदार से शिकायत करने के बाद विधायक निवास पहुंचे। लोगों विधायक निर्मला सप्रे से मांग की है कि भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाए। विधायक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से चर्चा की है, जिसपर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने विधायक से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात भी कही। विधायक ने लोगों की मांग पर एसडीओपी नितेश पटेल से फोन से चर्चा की। इसके बाद थानाप्रभारी अनूप यादव मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बताया कि जो रिपोर्ट लिखाई गई थी उसके अनुसार ही धाराएं लगाई गई हैं जो कि जमानती है। इसके अलावा फिर से उन्होंने जांच कराने की बात कही।