2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधी महाविद्यालय में नहीं बिजली कनेक्शन, एसडीएम ने कहा विद्यार्थियों के भविष्य से न करें खिलवाड़

बीना. विधी महाविद्यालय के संचालन के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर के छह अतिरिक्त कक्ष दिए गए हैं, लेकिन अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं हुई हैं, जिससे विद्यार्थी परेशान हैं। बिजली न होने से पानी की समस्या भी बनी हुई है। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम विजय डेहरिया शुक्रवार की दोपहर विधी महाविद्यालय पहुंचे […]

2 min read
Google source verification
Law College has no electricity connection, SDM said do not play with the future of the students

स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य से चर्चा करते हुए एसडीएम

बीना. विधी महाविद्यालय के संचालन के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर के छह अतिरिक्त कक्ष दिए गए हैं, लेकिन अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं हुई हैं, जिससे विद्यार्थी परेशान हैं। बिजली न होने से पानी की समस्या भी बनी हुई है। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम विजय डेहरिया शुक्रवार की दोपहर विधी महाविद्यालय पहुंचे और दोनों प्राचार्यों से चर्चा की।
विधी महाविद्यलाय के प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि भवन में कक्षाएं संचालित कराने के बाद कई बार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य को बिजली कनेक्शन कराने पत्र लिख चुके हैं। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिससे बिजली सहित पानी की सप्लाई भी भवन नहीं हो पा रही है और विद्यार्थी परेशान हैं। मौके पर मौजूद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य रेखा बरेठिया ने बताया कि विधी महाविद्यालय के प्राचार्य ने कमरे ले लिए हैं, इसकी जानकारी नहीं दी और न ही कनेक्शन के संबंध में कोई पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कनेक्शन करा दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी न हो। एसडीएम ने विद्यार्थियों से भी चर्चा की, जिसपर उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन न होने से वह परेशान हैं। पानी न होने से शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और अध्यापन कार्य भी प्रभावित हो रहा है। एसडीएम ने जल्द ही कनेक्शन कराने के लिए कहा है और दोनों प्राचार्य से मिलकर कार्य करने कहा, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य खराब न हो।

वेतन रोकने का लगाया अरोप
विधी महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य पर वेतन रोकने, विधी महाविद्यालय के तीन कर्मचारियों को न भेजने आदि आरोप लगाए हैं, जिससे स्टाफ परेशान है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. बरेठिया ने बताया कि कर्मचारियों के आइडी, पासवर्ड न होने से अटेंडेंस का पता नहीं चल पा रहा है। विधी महाविद्यालय के बैंक खाते का संचालन नियमानुसार उनके अंडर में है। प्राचार्य डॉ. आनंद ने सर्विस बुक भी जमा नहीं की गई है। जिसपर पर प्राचार्य डॉ. आनंद ने बताया कि नियमानुसार सर्विस बुक एडी कार्यालय में जमा रहती है।

एक कर्मचारियों को हटाया
विधी महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि चार में से एक कर्मचारी उन्हें मिला था, जिसपर झूठे आरोप लगाकर उसे हटा दिया गया है, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। जिस कर्मचारी को प्राचार्य डॉ. बरेठिया ने हटाया है वह आउटसोर्स का कर्मचारी था और बिना सूचना ही हटाया है। उसे परिसर में नहीं आने दिया जा रहा है। कर्मचारी पर नशा करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी ने इसकी शिकायत एसडीएम से भी की है।

दी गई है समझाइश
एसडीएम ने बताया कि दोनों प्राचार्य को समझाइश दी गई है और जल्द बिजली कनेक्शन हो जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को पेरशानी न हो। ऐसा न होने पर जनभादारी समिति के बैंक खातों में रोक लगा दी जाएगी।

Story Loader