22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खजुराहों में गुरू दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, दीक्षा दिवस कार्यक्रम जारी, देखें लाइव

खजुराहों में गुरू दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, दीक्षा दिवस कार्यक्रम जारी, देखें लाइव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Samved Jain

•

Updated: 17 Jul 2018, 3:01 PM IST

gh

खजुराहों में गुरू दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, दीक्षा दिवस कार्यक्रम जारी, देखें लाइव

खजुराहो. जैन संत आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के 51 वें दीक्षा दिवस पर संयम स्वर्ण महोत्सव समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस मौके पर देश भर से आचार्य गुरुवर के भक्त गुरू की एक झलक पाकर दर्शन लाभ लेने के लिए खजुराहो में एकत्रित हो चुके है। दोपहर 2 बजे तक खजुराहो में 20 हजार से अधिक लोगों के मौजूद होने की खबर है । जो गुरू दीक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने विशाल पांडाल में पहुंच चुके है ।

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के 50वें दीक्षा दिवस पर शुरू हुआ संयम स्वर्ण महोत्सव वर्ष का समापन भी आज यहां 51वें दीक्षा दिवस पर किया जा रहा है । सुबह से ही खजुराहो में विविध आयोजन किए जा रहे है। पहले आचार्य पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । दोपहर में आचार्य भगवन का दीक्षा दिवस कार्यक्रम शुरू हो गया है । जिसके शुभारंभ के पश्चात प्रतिभास्थली के बच्चों द्वारा आचार्यश्री पर आधारित नाटिका पर प्रस्तुति दी जा रही है। इसके अलावा मंगलाचरण, भजन, आकेस्ट्रा सहित अन्य आयोजन भी कार्यक्रम के दौरान चल रहे है। कुछ ही देर में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के प्रवचन होंगे। इस मौके पर पांडाल में मौजूद श्रावकों का उत्साह देखने लायक है। भक्तगण आचार्यश्री के जय-जयकारे लगा रहे है ।

यहां बता दे कि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ससंघ टीकमगढ़ के पपौराजी से विहार करते हुए दो दिन पूर्व खजुराहो पहुंचे थे। जहां इस समय वह विराजमान है। जहां आचार्यश्री से बर्षाकाल चातुर्मास के निवेदन के लिए जगह-जगह से जैन समाज की समितियां श्रीफल भेंट करने पहुंच रही है। खजुराहो में मौजूद पत्रिका टीम मेंबर नीरज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम शाम तक जारी रहेगा। जिसके तहत विविध आयोजन होंगे। इस मौके पर तमाम सारी व्यवस्थाएं समिति द्वारा की गई है। सभी भक्तों के लिए व्यवस्थाएं एक समान है।