26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिनाथ भगवान का हुआ महामस्तकाभिषेक, निकली शोभायात्रा

अतिशय क्षेत्र काकागंज में आदिनाथ जयंती पर आचार्य निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में महामस्तकाभिषेक हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 24, 2025

sagar

sagar

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की जयंती के अवसर पर रविवार को धूमधाम से मनाई गई। अतिशय क्षेत्र काकागंज में आदिनाथ जयंती पर आचार्य निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में महामस्तकाभिषेक हुआ। वहीं बाहुबली कॉॅलोनी से गाजे-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। निर्यापक मुनि योग सागर महाराज के ससंघ का सानिध्य में शोभायात्रा निकाली, जिसका विभिन्न मार्गों से होते हुए धर्मशाला में समापन हुआ। यहां आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा हुई। शांतिधारा करने का सौभाग्य अनिल लम्बरदार, अरविंद पटना, जय कुमार फट्टा, राकेश बिलहरा व आदित्य जैन देवरी को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट दीपक जैन बहेरिया, अभय जैन, बसंत सीहोरा, संतोष जैन व महिला मंडल बाहुबली कालोनी ने भेंट किए।

अंकुर कॉलोनी से निकली वाहन निकली

आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर दो पहिया वाहन रैली पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर कॉलोनी से निकाली गई। ब्रह्मचारी सतीश जैन ने कहा कि संघ का गठन सुधा सागर महाराज के आशीर्वाद से हुआ। कार्यक्रम के संयोजक राकेश जैन छुल्ला ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर वृषभनाथ के पुत्र भगवान भरत के नाम पर भारत देश का नाम पड़ा। इस रैली में अशोक जैन, सुरेश चंद जैन, जैन मिलन मकरोनिया, भारतीय जैन संघटना, महिला परिषद, पाठशाला परिवार सहित युवा, बुजुर्ग व बच्चे झंडे के साथ नारे लगाकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।