29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंजू बोली- छोटी मां अब कब बुलाओगी, जानिए क्या है इसके पीछे की भावनात्मक कहानी

सात जन्मों का बंधन, धूमधाम से हुआ संजीवनी आश्रम की अंजू का विवाह

2 min read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jul 16, 2018

Marriage of Anju of Sanjivani Ashram

Marriage of Anju of Sanjivani Ashram

सागर. तीन साल की उम्र से संजीवनी बाल आश्रम में पली-बढ़ी बिटिया अंजू रविवार को विवाह बंधन में बंध गई। पटना बुजुर्ग निवासी कपड़ा व्यवसायी आकाश जैन बारात लेकर आश्रम पहुंचे और अंजू व आकाश का धूमधाम से विवाह हुआ। विदाई के वक्त हर किसी की आंखें नम थीं। आश्रम के बच्चे अंजू को गले लगाकर बोले...दीदी, अब कब आओगी।
अंजू की शादी में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आश्रम में विधि विधान के साथ हिंदू व जैन परंपरा से पाणिग्रहण संस्कार, द्वारचार, भांवर हुई। कन्यादान भाजपा नेता शैलेष केशरवानी ने सपत्नीक लिया। उन्होंने वर-वधु को उपहार देते हुए पांव भी पखारे। इस दौरान विधायक प्रदीप लारिया और पप्पू तिवारी ने भी वर-वधू को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया।
आकाश के परिवार के लोग करीब दो साल से अंजू को देखते आए हैं। उसके संस्कार से वे काफी प्रभावित हैं। शादी में आकाश का पूरा परिवार और रिश्तेदार भी शामिल हुए। आश्रम के सदस्यों ने बताया कि अब तक जितनी भी कन्याओं के विवाह हुए हैं, वे भी अंजू की शादी में शामिल हुईं। आश्रम की संचालिक प्रतिमा अरजरिया ने बताया कि अब तक 17 बेटियों के विवाह हो चुके हैं।

रोक नहीं पाए आंसू
विदाई के समय अंजू रोते हुए आश्रम संचालिका प्रतिमा अरजरिया से लिपट गई। उसने कहा, छोटी मां आपकी बहुत याद आएगी। आश्रम में रहकर उसे कभी यह आभास नहीं हुआ कि वह अपने परिवार नहीं बल्कि आश्रम में है। अंजू ने कहा कि छोटी मां मुझे विदा तो कर रही हो, लेकिन अब कब बुलाओगी। यह देखकर वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्चे भी रो पड़े। आश्रम के सदस्यों ने बताया कि अब तक जितनी भी कन्याओं के विवाह हुए हैं, वे भी अंजू की शादी में शामिल हुईं। आश्रम की संचालिक प्रतिमा अरजरिया ने बताया कि अब तक 17 बेटियों के विवाह हो चुके हैं।