
घर आए मेहमान से भूलकर भी नहीं पूछनी चाहिए ये 3 बातें
सागर. हम प्राचीन समय की बात करें तो भारत में प्राचीनकाल से ही नियमों और रीती रिवाजों का पालन किया जाता है। जी हां यहां आज भी ऐसी कई परम्पराएं है, जिनका सदियों से पालन किया जा रहा है। यही वजह है कि आज भी भारत एक अलग देश माना जाता है। आज के समय में व्यक्ति भले ही कुछ भी क्यों न भूल जाए, लेकिन परम्पराएं निभाना नहीं भूलता, हालांकि आज के समय में ये परम्पराएं कुछ धुंधली सी होती जा रही है।
फिर भी हमारे बुजुर्ग इसे जिन्दा रखने की पूरी कोशिश कर रहे है। वैसे ये तो सब जानते ही होंगे कि भारत में सदियों से अतिथि देवो भव: की परम्परा भी चलती आ रही है। यानि अतिथियों को भगवान का दर्जा दिया जाता है और इन्हें भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। ऐसे में इनका स्वागत करना हर व्यक्ति का धर्म है। इसके इलावा जो लोग अतिथियों का स्वागत अच्छे से नहीं करते, उनके ऊपर भगवान् की कृपा नहीं होती है।
आज के समय में लोगों को घर आए मेहमान बोझ ही लगते है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अतिथि का आदर सत्कार करना एक बेहद पुण्य वाला काम माना जाता है। अब जाहिर सी बात है कि मेहमान तो हर व्यक्ति के घर आते है। ऐसे में कुछ लोग तो मेहमानों का अच्छे से स्वागत करते है और कुछ बेमन से अच्छा होने का दिखावा करते है। इस दौरान आपके घर जब भी मेहमान आये तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
हिन्दू धर्म में बहुत से धार्मिक ग्रंथ और पुराण मौजूद है। विष्णु पुराण भी उन्हीं अठारह पुराणों में से एक है। बता दें कि इसमें भगवान् विष्णु की महिमा का गुणगान किया गया है। विष्णु पुराण में ही सुखी जीवन के लिए कई सूत्र दिए गए है। यक़ीनन अगर कोई व्यक्ति इन सूत्रों का पालन करता है, तो उसकी जिंदगी की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। तो चलिए अब आपको बताते है कि विष्णु पुराण के अनुसार आपको घर आए मेहनमान से कौन सी ३ बातें नहीं पूछनी चाहिए।
शिक्षा पर न करें सवाल
सबसे पहले तो जब भी कोई मेहमान आपके घर आए तो उससे भूल कर भी शिक्षा के बारे में सवाल न करे। जी हां आपने अक्सर देखा होगा कि जब आप किसी से पढ़ाई के बारे में बात करते है, तो उस मेहमान को काफी असहज सा महसूस होता है। ऐसे में उससे पढ़ाई से जुड़ा सवाल नहीं पूछना चाहिए।
आमदनी न पूछें
इसके इलावा कई बार हम घर आए मेहमान से उसकी आमदनी के बारे में पूछने लगते है, लेकिन ये गलत है। घर आये मेहमान से उसकी आमदनी के बारे में नहीं पूछना चाहिए। इससे उसको शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। अब जाहिर सी बात है कि अगर उसकी आमदनी कम हुई तो उसे यक़ीनन बताने में शर्मिंदगी महसूस होगी। इसलिए घर आए मेहमान से आमदनी के बारे में पूछना गलत है।
जति व गोत्र
इसके इलावा मेहमान से उसकी जाति या गोत्र के बारे में भी नहीं पूछना चाहिए, क्योंकि इससे मेहमान को वास्तव में बुरा लग सकता है।
Published on:
19 May 2018 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
